2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएए के विरोध में निकाला मार्च, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भंवरकुआ थाना क्षेत्र का मामला, हाथों में पोस्टर लेकर निकाल रहे थे मार्च, प्रोटेस्ट कर रहे युवकों को पुलिस लेकर पहुंची जेल  

2 min read
Google source verification
सीएए के विरोध में निकाला मार्च, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएए के विरोध में निकाला मार्च, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर. नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के विरोध में सोमवार को लोग सडक़ों पर विरोध स्वरूप मार्च करने निकले। अचानक भंवरकुआ चौराहे पर भीड़ उमडऩे पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रदर्शन को लेकर अधिकारियों का कहना है कि बगैर अनुमति यह प्रदर्शन हुआ है। इसकी जांच करवा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

भंवरकुआ चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए। युवक, महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए सीएए का विरोध कर रहे थे। ये सभी युवा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमीज खान के द्वारा बुलाए गए थे। भंवरकुआ चौराहे पर अचानक इस तरह प्रदर्शनकारियों की भीड़ एकत्रित होने की जानकारी लगते ही थाने का पूरा बल मौके पर पहुंचा। ये लोग बगैर अनुमति रैली निकालने आए थे। इन्हें पुलिस ने जब पकडऩे की कोशिश तो ये विरोध करने लगे। हालाकि पुलिस ने भीड़ का नेतृत्व कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं एक युवती भारत माता का रूप धारण कर पहुंची। अधिकारी ने उन्हें महिला पुलिसकर्मी के साथ ऑटो से घर छुड़वाया। देर तक बनी हंगामे की स्थिति के बीच पुलिस अधिकारी बोलने से बचते रहे। इस मामले में एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया भंवरकुआ चौराहे पर कुछ लोगों के आने की सूचना मिली। स्टॉफ ने सभी को रोका। शहर में धारा १४४ लागू है। प्रदर्शन करना अवैधानिक है। जो लोग इसमें शामिल हुए हैं उनसे बातचीत कर रहे हैं।

३० को पकड़ा
सूत्रों के मुताबिक सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे करीब ३० युवकों को नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस वैन में भरकर जिला जेल लेकर पहुंची। वैन के जेल परिसर में पहुंचते ही हंगामे की स्थिति निर्मित होने लगी। जिसे पुलिस प्रशासन ने संभाला। बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के रमीज खान नहीं पहुंचे। लेकिन जब प्रदर्शन में शामिल युवक को पकडक़र पुलिस जेल ले गई तो रमिज ने वहां पहुंच अपनी गिरफ्तारी दे दी।