30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mata vaishno devi yatra 2020 : 5 महीने के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू

Mata vaishno devi yatra 2020 : नियमों का पालन करने के बाद ही माता वैष्णो देवी की यात्रा करने की अनुमति मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 17 Aug 2020, 3:32 PM IST

mata_vaishno_devi_yatra_2020.png

इंदौर : लंबे अंतराल के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा Mata vaishno devi yatra 2020 का शुभारंभ हो गया है। इंदौर शहर में देवी के दर्शन के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया भी शुरु हो गयी हैं। 5 महीने बाद शुरू हुई यात्रा को लेकर तीर्थयात्री उत्साहित हैं। श्रद्धालुओं ने यात्रा को फिर से शुरू करने पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि माता वैष्णो देवी कोरोना वायरस महामारी को खत्म करेंगी। वहीं ट्रस्ट द्वारा भी मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले कुछ समय से वैष्णो देवी की यात्रा बंद कर दी गई थी। 16 अगस्त, रविवार से एक बार फिर मां वैष्णो की पावन यात्रा को शुरू कर दिया गया है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए मां वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए विशेष नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन करने के बाद ही वैष्णो देवी की यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। यात्रा पर जाने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराना जरूरी है।

यात्रा में रखें इन बातों का ध्यान

यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं। भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसी बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके साथ सभी प्रवेश द्वार पर यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी और लोगों को फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। 60 साल के अधिक उम्र के व्यक्ति, बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को धार्मिक स्थलों के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालात सामान्य होने के बाद इस परामर्श की समीक्षा की जाएगी। बिना लक्षण वाले श्रद्धालुओं को ही अंदर जाने और माता के दर्शन करने की इजाजत मिलेगी। मां वैष्णो देवी की यात्रा करने से पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सिर्फ वे ही तीर्थ यात्री मां वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया हो।

इंदौर में भी है माता वैष्णो देवी का मंदिर

इंदौर के लालबाग महल के पास गुरुनानक कालोनी में बना ये वैष्णव धाम मंदिर हूबहू जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर जैसा निर्मित किया गया है। इस मंदिर में जाते ही आपको माँ वैष्णो देवी की गुफाओं का एहसास होगा। इस मंदिर का निर्माण जाग्रति महिला मंडल द्वारा किया गया है। भीतर पर्वतों की गुफाओ में माँ वैष्णो के दर्शन के पूर्व सर्वप्रथम रिद्धी-सिद्धि के साथ भगवान श्री गणेश के दर्शन मानो हमे इस यात्रा के साथ ही सम्पूर्ण जीवन का शुभाशीष दे रहे हो । गुफाओ में आगे बढ़ते - बढ़ते रास्ते में जलप्रपात, पक्षियों का कोलाहल मन को आनंदित कर देता है ।