
चार माह में स्वास्थ्य विभाग को मिले 247 कुष्ठ रोगी
इंदौर। स्वास्थ्य विभाग को हाल ही में चार नए कुष्ठ रोगी मिले हैं। ये रोगी खजराना क्षेत्र में लगाए गए शिविर में सामने आए हैं। अब विभाग कुष्ठ रोग के लिए जागरुकता अभियान भी चलाएगा। इतना ही नहीं, अब विभाग हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेगा ताकि वे भी मरीजों की पहचान में मदद कर पाएं।
स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए लगातार अभियान चलाता है। विभाग इस साल अब तक 25 फीसदी टारगेट हासिल कर चुका है। अप्रैल से लेकर जुलाई तक विभाग 247 रोगियों की पहचान कर चुका है। पिछले साल विभाग ने 450 रोगियों की पहचान की थी। वहीं हाल ही में खजराना चौक पर लगाए गए शिविर में भी चार नए रोगियों की पहचान की गई है। डिप्टी डायरेक्टर (कुष्ठ) डॉ. निधि शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को जिले से कुष्ठ रोगियों के लिए एक फिजियोथेरेपी केंद्र शुरू करने का प्रस्ताव भेजने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए एएनएमएस और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता सतत काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि रोगियों की पहचान हो पा रही है। उन्होंने कहा कि हम बीमारी के लक्षणों की पहचान करने और जल्द से जल्द मरीजों का पता लगाने के लिए ब्यूटी पार्लर और सैलून में कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं ताकि वे मरीजों के लक्षणों की पहचान कर सकें और साथ ही जागरूक कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित कर सकें। जिला नोडल अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने कहा कि हम जल्द ही इलाज और रोग को दूर करने की पद्धति पर काम कर रहे हैं।
Published on:
26 Jul 2022 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
