पुलिस ने कथित तौर पर भाड़े के हत्यारों द्वारा राजा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार कर लिया। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है।
मेट्रोमोनियल साइट से हुआ था रिश्ता
सोनम और राजा की शादी मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। इस बारे में सोनम के पिता का कहना है कि वह काफी टाइम बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। कई सारे रिश्ते देखे। एक दिन उन्होंने बेटे गोविंद से कहा कि वह सोनम के लिए लड़का देखने गुना जा रहे हैं। तब बेटे ने बताया कि मेट्रोमोनियल साइट पर एक लड़का देखा है। बातचीत की तो परिवार ठीक लगा। राजा से मिले तो लड़का अच्छा था। रिश्ता तय हुआ, पत्रिका मिली तो दोनों की कुंडली में एक ही घर में मंगल थे। ज्योतिषी ने कहा सब ठीक है। शादी कर दीजिए।
ये भी पढ़ें: ‘सोनम के शरीर पर एक भी खरोंच नहीं…’ राजा की मां को लगा बड़ा झटका हनीमून पर बताया था खतरा
सोनम और राजा के हनीमून पर जाने से पहले ही इस पर खतरा बताया गया था। सोनम के पापा ने बताया कि हमारा दिवाली के बाद शादी करने का मन था, लेकिन राजा के पिता का कहना था कि इतने दिन रोकते नहीं है। इसलिए शादी की तारीख जल्द निकाल ली। शादी के तीन दिन बाद वह सोनम को अपने घर लेकर चले गए। हम सोनम और राजा को लेकर 16 मई को एक शादी में उज्जैन गए थे। यहीं दोनों की बाहर जाने की प्लानिंग हुई होगी।
जाने के एक दिन पहले राजा ने घर पर बताया था। इस दौरान राजा के परिवार ने जब ज्योतिषी से बात की थी तो उन्होंने खतरा बताया था। तब से ही मन विचलित सा हो रहा था। लेकिन फिर सोचा कि जितने लोगों के पास जाएंगे, उतनी बातें होंगी। इसलिए भगवान के भरोसे घर बैठे रहे। अब इतनी बड़ी घटना हो गई।