6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर के कान्ह नदी के नीचे से गुजरेगी हमारी मेट्रो ट्रेन

150 फीट नीचे होगा अंंडरग्राउंड ट्रैक, जयपुर की कंपनी ने शुरू की मिट्टी की जांच।

2 min read
Google source verification
इंदौर के कान्ह नदी के नीचे से गुजरेगी हमारी मेट्रो ट्रेन

इंदौर के कान्ह नदी के नीचे से गुजरेगी हमारी मेट्रो ट्रेन

इंदौर. मेट्रो की पटरी बिछाने का काम तेजी से चलने के साथ तीसरे चरण का काम भी शुरू हो गया है। अंडरग्राउंड ट्रैक के लिए मिट्टी की जांंच जयपुर की कंपनी ने शुरू कर दी है। नगर निगम सेे कान्ह नदी के नीचे से मेट्रो ट्रेन राम बाग होते हुए छोटा गणपति, मल्हारगंज जाएगी। करीब डेढ़ सौ फीट नीचे से ट्रैक गुजरेगा। इसी आधार पर सर्वे किया जा रहा है। मेट्रो ने अंडरग्राउंड ट्रैक के लिए मिट्टी परीक्षण का जिम्मा जयपुर की रिसर्च कंपनी को सौंप दिया है।

1500 करोड़ से ज्यादा में अंडरग्राउंड ट्रैक बनाया जाएगा
तीसरे चरण में एमजी रोड पर शॉपिंग मॉल के पास से ट्रैक को अंडरग्राउंड किया जाएगा। करीब 1500 करोड़ से ज्यादा में अंडरग्राउंड ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों एडीबी की टीम यहां का दौरा कर चुकी है। मेट्रो ने अंडरग्राउंड ट्रैक के लिए मिट्टी परीक्षण का जिम्मा जयपुर की रिसर्च कंपनी को सौंप दिया है।

चार जगह मिट्टी का परीक्षण शुरू किया

कंपनी की टीम ने नगर निगम मुख्यालय के सामने मुख्य सड़क, कान्ह नदी किनारे से लेकर राम बाग की ओर चार जगह मिट्टी का परीक्षण शुरू किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि निगम मुख्यालय पर मेट्रो का स्टेशन रहेगा। इसके बाद कान्ह नदी के नीचे से ट्रैक आगे बढ़कर राम बाग होते हुए छोटा गणपति, मल्हारगंज जाएगा।

जयपुर लैब में होगी मिट्टी की जांच
मिट्टी की जांच जयपुर की लैब में होगी। छोटा गणपति, मल्हारगंज में स्टेशन बनेगा। इसके बाद अगला स्टेशन बड़ा गणपति, रामचंद्र नगर चौराहा, कालानी नगर व एयरपोर्ट पर होगा। एमजी रोड से ट्रैक को थोड़ा टर्न लेकर अंडरग्राउंंड आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि राजबाड़ा व उसके आसपास के इलाके प्रभावित न हों। उधर, मेट्रो के दूसरे चरण यानी रोबोट चौराहे से पलासिया तक के टेंडर की अंतिम तारीख निकल गई है, जल्द ही ठेका देकर काम शुरू करने की तैयारी है।