
दिल्ली सीमा पर जारी किसान आंदोलन पर मंत्री ने उठाए सवाल, कहा- भ्रम दूर करने हमने बनाया मेगा प्लान
इंदौर/ मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन पर सवाल उठाए हैं। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में इसे लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। मंत्री ठाकुर ने कहा कि, प्रदेश के हर किसान तक कृषि विधेयक बिलों को लेकर जानकारी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, कृषि कानून और किसान आंदोलन के चलते चौतरफा हमले झेल रही भाजपा ने अब किसानों का भ्रम दूर करने के लिए मेगा प्लान तैयार कर लिया है।
भाजपा के बड़े नेता किसानों को कृषि कानून की जानकारी देंगे
मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि, किसानों में कृषि बिल को लेकर जागरुकता लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के हर संभाग स्तर पर किसान सम्मेलन करने जा रही है। इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा के बड़े नेता किसानों को कृषि कानून की जानकारी और उसके फायदे बताएंगे।
लंबे समय तक नहीं चलेगा षड़यंत्रकारियों का झूठ
मंत्री उषा ठाकुर ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि, पंजाब और हरियाणा में कोटि के दलाल सुनियोजित तरीके से आंदोलन को चला रहे हैं। मंत्री ठाकुर ने कहा कि, षड़यंत्रकारी जान लें कि, उनका झूठ लंबे समय तक नहीं चलेगा। आगे उन्होंने ये भी कहा कि, वामपंथी सोच और टुकड़े टुकड़े गैंग किसान आंदोलन में समाहित हो गईं हैं। ये किसानों की परिस्थिति का फायदा उठाने में जुटी हुई हैं।
इंदौर नगर निगम चुनाव में बीजेपी के अलावा कोई नहीं
वहीं, स्थानों का नाम बदलने को लेकर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि, जहां पुरातत्व विभाग द्वारा जानकारी दी जाएगी, उसे सभी को मानना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, इंदौर नगर निगम चुनाव में बीजेपी के अलावा कोई नहीं है, क्योंकि विकास सिर्फ बीजेपी करती है। यही वजह है कि, पिछली चार बार से शहर स्वच्छता में नंबर वन आ रहा है।
'केंद्र सरकार ने किसानों के हित में लागू किया कृषि कानून', देखें Video
Published on:
14 Dec 2020 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
