इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नाबालिग मां द्वारा अपने दो महीने के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। ये सनसनीखेज मामला शहर के खजराना थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने जन्म देने के दो माह बाद अपने ही लाल की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वो उसका पालन पोषण नहीं कर पा रही थी। आपको बता दें कि, पिछले साल नाबालिग के साथ रेप की घटना हुई थी, जिसके चलते वो एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देकर मां बनी था। लेकिन, जन्म के बाद से ही वो उसका ठीक से पालन पोषण नहीं कर पा रही थी, जिसके चलते उसने अपने ही खून को गला दबाकर मार डाला। फिलहाल, पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।