27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुगल प्ले स्टोर का ऐसा किया दुरउपयोग…लगा दी 81 लाख की चपत

Miss Use Of Google Play Store : शहर में अनूठी ठगी का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
गुगल प्ले स्टोर का ऐसा किया दुरउपयोग...लगा दी 81 लाख की चपत

गुगल प्ले स्टोर का ऐसा किया दुरउपयोग...लगा दी 81 लाख की चपत

गुगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर फर्जी ट्रेडिंग ऐप अपलोड कर असम के कोयला व्यापारी से 81 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की...तो पता चला कंपनी विजय नगर नहीं किसी और थाना क्षेत्र में संचालित हो रही है। विजय नगर पुलिस उक्त कंपनी के पते पर दबिश देने पहुंची तो सच्चाई उजागर हो गई। कंपनी का मालिक टीम के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने असम, बिहार, कोलकाता, महाराष्ट्र सहित देश के कई प्रदेश में रहने वाले लोगों को फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से चपत लगाना कबूला। टीम ने उसकी फर्जी कंपनी से कम्प्यूटर, लैपटॉप सहित कई वस्तु बरामद की है।

डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय के मुताबिक कोयला व्यापारी फरियादी अमित कुमार निवासी बेलटोला गुवाहाटी ने ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजा था। उक्त आवेदन के आधार पर डिजिस्मार्ट कंपनी के संचालक इंदर सिंह रजक, मंजू, शिवानी, कुलदीप शर्मा, अंकित शर्मा, अंजलि रावत, आनंद के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया है। मामले में तकनीकी जांच के आधार पर पता चला कि आरोपियों की कंपनी विजय नगर नहीं बल्कि तुकोगंज क्षेत्र की रॉयल स्टेट बिल्डिंग में संचालित हो रही है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर फर्जी कंपनी का मालिक आरोपी इंदर सिंह पिता प्रागीलाल रजक निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ मिलकर डीजीस्मार्ट नाम से फर्जी ऐप तैयार करना कबूला। उक्त ऐप को उसने साथी के साथ मिलकर गुगल प्ले स्टोर पर अपलोड किया था। फिर उक्त ऐप को कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद से फरियादी को डाउनलोड कराया गया। इसके बाद फर्जी ऐप की मदद से फर्जी तरीके से डीमेट खाता खोला गया।

फर्जी निवेश दिखा लाखों की चपत लगाते
डीसीपी ने बताया, आरोपी पहले पीडि़त को फर्जी ऐप डालनोड करवाते। फिर उक्त ऐप के माध्यम से फर्जी डिमेट खाता खुलवाते। फिर पीडि़तों को झांसा देकर आरोपी उन्हें फर्जी तरीके से शेयर मार्केट में इंवेस्टमेंट दिखाते। इस दौरान आरोपी लोगों को लाभ के फर्जी चित्र दिखाते। इसी तरह आरोपी ने पीडि़त व्यापारी से 81 लाख रुपए अपने खातों में जमा करवा लिए। हकीकत सामने आने पर पुलिस टीम ने आरोपी की फर्जी कंपनी से कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल व दस्तावेज बरामद किए है। वहीं आरोपी से पूछताछ कर उसके बैंक खाते की जानकारी जुटा रहे है। वहीं आरोपियों ने कितने लोगों को चपत लगाई इस दिशा में जांच जारी है। मालूम हो इसके पूर्व विजय नगर पुलिस ने फर्जी एडवाइजरी कंपनी का पर्दाफाश किया था। इसमें थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपियों ने भी प्ले स्टोर पर फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाल लोगों से धोखाधड़ी करना कबूला था। प्रकरण में आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।