
mp election 2023 : इंदौर से चुनाव लड़े मोदी, शिवराज, राहुल और प्रियंका
इंदौर. विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इन दिनों यह चर्चा आम है कि भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों से प्रत्याशी कौन होने चाहिए? जनता की राय जानने के लिए पत्रिका ने ऑनलाइन सर्वे कराया तो प्रतिक्रिया और परिणाम दोनों ही चौकाने वाले आए। इंदौर के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाना चाहती है। ऐसे बड़े नामों को लेकर लोगों ने कहा कि वे लोकसभा या विधानसभा किसी भी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनें।
ऑनलाइन सर्वे में दो, तीन, सांवेर और राऊ विधानसभा में बतौर प्रत्याशी नेताओं की संख्या कम थी, लेकिन बाकी विधानसभाओं में थोक बंद नाम सामने आए हैं। सबसे ज्यादा जद्दोजहद एक नंबर, चार नंबर और देपालपुर में है। यहां से आम जनता ने थोक बंद नाम पेश किए हैं। कुछ लोग तो चाहते हैं कि पीएम मोदी, सीएम चौहान, राहुल व प्रियंका गांधी भी उनके क्षेत्र से चुनाव लड़े। बड़ा नाम देने के साथ जनता ने टिप्पणी भी की। वजह बताई कि बड़े नाम होने से क्षेत्र का विकास हो जाएगा। सर्वे में कई ऐसे नाम हैं, जिन्हें मंत्री और विधायकों से ज्यादा पसंद किया गया।
सर्वे में आए नाम .....
एक नंबर
भाजपा
सुदर्शन गुप्ता - 34
उषा ठाकुर - 11
टीनू जैन - 09
रमेश मेंदोला - 08
योगेश मेहता - 07
अन्य - 31
(पुष्यमित्र भार्गव, मनोज मिश्रा सहित, निरंजनसिंह चौहान, अमरदीप मौर्य, कैलाश शर्मा, कमलेश खंडेलवाल, गोपाल गोयल, मांगीलाल रेडवाल, गुलशन यादव, धीरज ठाकुर व सचिन शर्मा)
कांग्रेस
संजय शुक्ला - 81
गोलू अग्निहोत्री, स्वप्निल कोठारी, दीपू यादव व केके यादव - 19
(भाजपा से कैलाश विजयवर्गीय प्रत्याशी घोषित)
दो नंबर
भाजपा
रमेश मेंदोला - 95
मोहन सेंगर - 05
कांग्रेस
चिंटू चौकसे - 94
राजू भदौरिया - 05
राजेश चौकसे - 01
तीन नंबर
भाजपा
आकाश विजयवर्गीय - 52
उषा ठाकुर - 27
गोपी नेमा - 12
दिनेश पांडे - 09
कांग्रेस
पिंटू जोशी - 57
अश्विन जोशी - 32
अरविंद बागड़ी - 11
चार नंबर
भाजपा
मालिनी गौड़ - 42
शंकर लालवानी - 18
पुष्यमित्र भार्गव - 11
अन्य - 29
(राजसिंह गौड़, मिलिंद महाजन, एकलव्य गौड़, कैलाश शर्मा, भरत पारिख, सुधीर देड़गे, रमेश गोदवानी व संकल्प वर्मा)
कांग्रेस
राजा मंदवानी - 49
अक्षय कांति बम - 38
सुरजीतसिंह चड्ढा - 13
पांच नंबर
भाजपा
गौरव रणदिवे - 38
डॉ. निशांत खरे - 23
महेंद्र हार्डिया - 14
अन्य - 25
(मुकेश राजावत, राहुल जैन, दिलीप शर्मा, अजयसिंह नरुका व गोलू शुक्ला)
कांग्रेस
स्वप्निल कोठारी - 83
सत्यनारायण पटेल - 16
जीतू पटवारी - 1
सांवेर
भाजपा
सावन सोनकर - 87
तुलसीराम सिलावट - 13
कांग्रेस
रीना बौरासी 94
प्रेमचंद गुड्डू - 6
महू
भाजपा
उषा ठाकुर - 26
डॉ. निशांत खरे - 22
अशोक सोमानी - 17
लोकेश शर्मा - 16
अन्य - 19
(कविता पाटीदार, आकाश विजयवर्गीय, दिनेश चौहान, राधेश्याम यादव व मनोज ठाकुर)
कांग्रेस
अंतरसिंह दरबार - 46
पुनीत शर्मा - 41
अन्य - 13
(कैलाश पांडे, गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी व जीतू ठाकूर)
राऊ
भाजपा
मधु वर्मा - 80
जीतू जिराती - 20
कांग्रेस
जीतू पटवारी - 97
(भाजपा से मधु वर्मा प्रत्याशी घोषित)
देपालपुर
भाजपा
मनोज पटेल - 35
राजेंद्र चौधरी - 24
चिंटू वर्मा - 22
अन्य - 19
(उमरावसिंह मौर्य, जयपालसिंह चावड़ा, धीर ठाकुर व श्रवण चावड़ा)
कांग्रेस
मोतीसिंह पटेल - 63
विशाल पटेल - 28
सत्यनारायण पटेल - 9
(भाजपा से मनोज पटेल प्रत्याशी घोषित)
Published on:
02 Oct 2023 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
