लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में कैबिनेट बैठक की घोषणा की है। बैठक इंदौर के ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व वाले राजबाड़ा परिसर में होगी। इसे लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को बैठक बुलाई, जिसमें निगमायुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह, आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार, एडीएम रोशन राय, पुलिस व यातायात पुलिस के अफसर मौजूद थे।