इधर, गन कैरिज फैक्ट्री और वीकल फैक्ट्री में भी उत्पादन में तेजी लाने के लिए कहा गया है। वीकल फैक्ट्री के सीजीएम संजीव कुमार भोला ने बताया कि सेना के लिए एलपीटीए और स्टालियन के अलावा सुरंगरोधी वाहनों को तैयार करने के उत्पादन लक्ष्य को समय पर पूरा करने कर्मचारी प्रतिबद्ध हैं। वहीं, गन कैरिज फैक्ट्री में दुनिया की सबसे बड़ी तोप में शामिल धनुष और शारंग का उत्पादन में तेजी लाने के लिए भी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।