12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर प्रथम बटालियन अब ‘अहिल्याबाई’, तैयार होगा अहिल्या लोक, महेश्वर बनेगा बिजनेस हब

MP CM Big Announcement: लोकमाता अहिल्या देवी की राजधानी रहे महेश्वर का वैभव और बढ़ेगा। यहां अहिल्या लोक निर्माण होगा। नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। आसपास विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। मंदिरों व घाटों का जीर्णोद्धार होगा और सड़कों का जाल बिछेगा।

2 min read
Google source verification
MP CM MOhan yadav Big Announcements

MP CM Mohan yadav Big Announcement: दशहरा पर शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में थे। उन्होंने यहां शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इंदौर की प्रथम बटालियन का नाम देवी अहिल्याबाई होगा। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर उन्हें स्मरण करने व उनके नाम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाने की बात भी कही।

डीआरपी लाइन में पहली बार मुख्यमंत्री के हाथों शस्त्रपूजन हुआ। कार्यक्रम को लेकर पुलिस विभाग ने विशेष साज-सज्जा की। परंपरागत शस्त्र पूजन के हजारों लोग साक्षी बने। सीएम ने तलवार, एके-47 व अन्य शस्त्रों का पूजन किया। पूजन में कैबिनेट मंत्री, विधायक दल, महापौर, डीजीपी, पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारी शामिल हुए।

इस मौके पर डॉ. यादव ने इंदौर की प्रथम बटालियन का नामकरण देवी अहिल्याबाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मां अहिल्याबाई ने एक हाथ में शस्त्र और दूसरे हाथ में शास्त्र लेकर नारी सशक्तिकरण, सुशासन और धर्म के प्रसार, सेवा, संकल्पों का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्हीं की प्रेरणा से आज पूरे प्रदेश में शस्त्र पूजन कार्यक्रम व्यापक स्तर पर अयोजित किए हैं।

महेश्वर में अहिल्या लोक और औद्योगिक क्षेत्र बनेगा

खरगोन/इंदौर. लोकमाता अहिल्या देवी की राजधानी रहे महेश्वर का वैभव और बढ़ेगा। यहां अहिल्या लोक निर्माण होगा। नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। आसपास विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। मंदिरों व घाटों का जीर्णोद्धार होगा और सड़कों का जाल बिछेगा।

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विजयादशमी पर लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के किले में शस्त्र पूजन के बाद यह घोषणा की। मोहन सरकार मकर संक्रांति पर महेश्वर में कैबिनेट बैठक भी करेगी, जिसमें नए महेश्वर के विकास का खाका भी सामने आएगा। सीएम ने रिमोट से महेश्वर में 83.20 करोड़ की लागत की 43 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

ये भी पढ़ें:

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के बाद किसे मिलने वाली है चार गुना खुशी

सरकारी कॉलेजों में बदलेगा पढ़ाई का पैटर्न, अब रिसर्च पर होगा फोकस


महाराष्ट्र सरकार की तारीफ

सीएम ने महाराष्ट्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले का नाम अहिल्यामाता रख दिया है। मध्य प्रदेश में भी पूरे वर्ष अलग-अलग तरह से मां अहिल्याबाई का स्मरण करेंगे। दशहरा पर शस्त्र पूजन भी अहिल्याबाई के नाम से करने की घोषणा की।

हम भाग्यशाली, जो राम मंदिर पूर्ण होते देखा

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमने लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और उसे पूर्ण होते देखा। इस वर्ष मंदिर बनने से हमारा आनंद कई गुना बढ़ गया।

उन्होंने ये भी बताया कि देवस्थल की सुरक्षा और पुनर्निर्माण में अनेक विभूतियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, उनमें से एक देवी अहिल्याबाई भी हैं। उन्होंने देश के लगभग हर क्षेत्र में देवस्थलों का निर्माण किया। सीएम ने औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

ये भी पढ़ें:

धनतेरस और दीवाली से पहले बाजार करेगा बूम, आज से तीन दिन तक सबसे शुभ मुहूर्त, जरूर करें खरीदारी


इंतजार खत्म, मोहन सरकार की नई तबादला नीति तैयार, अगली कैबिनेट में लाने की तैयारी