24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के बाद किसे मिलने वाली है चार गुना खुशी

MP Government 4-Mission: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 15 अगस्त को लाल परेड मैदान से की थी '4-Mission' की घोषणा , मिशन को मजबूत करने दूसरे राज्यों का अध्ययन करने भेजी टीम, प्रत्यक्ष जानकारी जुटाएगी टीम, सीएम और सीएस को देगी रिपोर्ट...मिशन सक्सेस के लिए कामचोरी पर कसेगी नकेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 12 Oct 2024, 12:54 PM IST

MP Government

MP Government 4-Mission: सरकार ने प्रदेश को गति देने वाले चार मिशन (4- Mission) का खाका तैयार कर लिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 15 अगस्त को लाल परेड मैदान से इनकी घोषणा की थी। युवा, महिला, किसान और गरीब कल्याण के नाम से तैयार मिशन के उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि विकास और पंचायत विभाग नोडल होंगे। इनकी शुरुआत एमपी के स्थापना दिवस पर 1 नवंबर से होगी। इसके बाद अधिकारी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकेंगे।

गरीब कल्याण मिशन: इस कई श्रेणियों में बांटा है, सभी विभागों द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कामों को केंद्रीकृत किया जा रहा है। इसमें कई विभाग सहयोगी है और इसका क्षेत्र सभी मिशन से बड़ा है। इसमें अलग-अलग विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

किसान कल्याण मिशन: किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग किसानों व खेती के प्रत्येक पहलुओं पर बारिकी से काम कर रहा है। दूसरे राज्यों की योजनाओं को देखकर प्रदेश में क्या सुधार किया जा सकता है इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

युवा मिशन: नोडल विभाग, संबंधित विभागों की मदद से युवाओं के समग्र कल्याण की योजना बना रहा हैं। इसमें सरकार की युवाओं के लिए चलने वाली योजनाएं को दूसरे राज्यों से तुलना कर मप्र की योजनाओं में सुधार और आवश्यकता पूरी करेंगे।

महिला कल्याण मिशन: महिला एवं बाल विकास विभाग सभी योजनाओं की मैपिंग कर जहां गैप है, उसे किस तरह भरा जा सकता है, इस पर विशेषज्ञों की राय ले रहा है। इसमें सुधार के लिए दूसरे राज्यों की स्कीमों का भी अध्ययन किया जाएगा।

अध्ययन दल दूसरे राज्यों में भेजा

इन चारों मिशन को मजबूती देने के लिए टीम अलग-अलग राज्यों की खाक छान रही है। अभी यह अध्ययन डेटा तक सीमित है, बाद में दल प्रत्यक्ष रूप से जाकर जानकारी जुटाएगा। रिपोर्ट को मुख्यमंत्री व सीएस के सामने रखकर उनके निर्देशन में कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: निवेशकों को लुभाने हैदराबाद में मोहन सरकार, लाइफ साइंसेज, VFX और Tourism पर होगी बात