10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 4543 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 214 लोगों की मौत

गुरूवार को इंदौर में 36 नए मरीज मिले, जबकि 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई

less than 1 minute read
Google source verification
corona_update.jpg

,,

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4543 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 214 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। गुरूवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1380 सैंपल प्रात्त हुए और 36 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 23 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 3367 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 962 है।


12595 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरूवार को प्रदेश में 187 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गुरूवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 12595 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 542 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 9619 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2434 है।