2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश की बेटियों ने फिर मारी बाजी, अंडर 19 में टीम बनी नेशनल चैंपियन

कुछ महीने पहले ही मध्य प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी थी। मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक ने 20 ओवरों में नौ विकट पर 111 रन ही बना सकी।

less than 1 minute read
Google source verification
mp_girls_cricket_team_won.jpg

इंदौर। मध्य प्रदेश की बालिका क्रिकेट टीम (अंडर-19) ने राष्ट्रीय चैंपियन होने का तमगा हासिल कर लिया है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को 26 रनों से हराया। कुछ महीने पहले ही मध्य प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी थी। मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक ने 20 ओवरों में नौ विकट पर 111 रन ही बना सकी। आपको बता दें कि इससे पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

कनिष्का ने 60 गेंदों पर 52 रन बनाए
मध्यप्रदेश के लिए सलामी बल्लेबाज कनिष्का ठाकुर ने 60 गेंदों पर चार चौकों की मदद से कुल 52 रन बनाए। कनिष्का ने श्रेया दीक्षित (27) के साथ पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। इसके बाद कनिष्का ने कप्तान सौम्या तिवारी के साथ 55 रन बनाए। संस्कृति गुप्ता ने एक चौके व एक 6 मारकर पांच गेंदों पर 13 रन बनाए। सौम्या 25 गेंदों पर 36 रन बनाकर नाबाद रही। जवाब में कर्नाटक की रोशनी किरन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। उनके अलावा सौम्या वर्मा (19) और बीजी तेजस्विनी (15) ही दोहरी रन संख्या पार कर सकीं। मध्य प्रदेश की सौम्या तिवारी और खुशी यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। वैष्णवी शर्मा ने दो विकेट लिए।