1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्त प्रवाह रुकने से होता है आता है ‘स्ट्रोक’, इग्नोर न करें ये 7 लक्षण

stroke symptoms: स्ट्रोक भारत में मौत और लंबे समय तक चलने वाली विकलांगता के प्रमुख कारणों में शामिल है, लेकिन समय पर पहचान और इलाज से कई मरीजों की जान बच सकती है।

2 min read
Google source verification
stroke symptoms

stroke symptoms (Photo Source- freepik)

stroke symptoms: इंदौर शहर के एमवायएच में स्ट्रोक जैसे गंभीर न्यूरोलॉजिकल रोग के उपचार को लेकर लगातार जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के साथ अन्य लोगों को भी लक्षण के बारे में बताया जा रहा है ताकि गंभीर स्थिति में जाने से बचा जा सके। एमवायएच की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना वर्मा ने बताया, स्ट्रोक भारत में मौत और लंबे समय तक चलने वाली विकलांगता के प्रमुख कारणों में शामिल है, लेकिन समय पर पहचान और इलाज से कई मरीजों की जान बच सकती है।

एमवायएच में स्ट्रोक के मरीजों के लिए इमरजेंसी न्यूरोलॉजी सेवाएं विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध है। शरीर के एक तरफ अचानक कमजोरी, चेहरे का टेढ़ा होना, बोलने में दिक्कत, धुंधला दिखना या संतुलन बिगडऩे जैसे लक्षण दिखते ही मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए। हर मिनट की देरी मस्तिष्क को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है।

रक्त प्रवाह रुकने से होता है स्ट्रोक

इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन के अनुसार हर साल भारत में करीब 18 लाख लोग स्ट्रोक का शिकार होते हैं। स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त प्रवाह अचानक रुक जाता है या कम हो जाता है, जिससे कुछ मिनटों में ब्रेन सेल्स को नुकसान पहुंचने लगता है। इसे 'ब्रेन अटैक' भी कहा जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज, धूम्रपान और मोटापा स्ट्रोक के प्रमुख जोखिम कारक हैं। एमवायएच में आने वाले अधिकांश स्ट्रोक मरीजों में हाइपरटेंशन पाया जाता है। नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

जानें क्या होते हैं स्ट्रोक के लक्षण

  • चेहरे के एक हिस्से में अचानक सुन्नताकमजोरी या मुंह का एक तरफ लटक जाना।
  • अचानक एक या दोनों हाथों में कमजोरी या सुन्नताहाथ ऊपर उठाने में असमर्थता।
  • अचानक बोलने में लड़खड़ाना
  • अचानक संतुलन या तालमेल खो देना और चलने में बहुत परेशानी होना।
  • एक या दोनों आंखों से अचानक कम दिखना या धुंधली दृष्टि।-अचानक भ्रम की स्थिति या बेहोशी
  • अचानक ठंडा और चिपचिपा पसीना आना।
  • अचानक चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना।