
MP News: मध्यप्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर को हरा-भरा बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जहां 36 एकड़ में फैले मैदान पर भारत वन बनाया जाएगा। इसमें एक बड़े तालाब का निर्माण भी किया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को भारत वन बनने वाली जगह का निरीक्षण किया।
इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि हमारी योजना है कि शहर के बीच में एक ऐसा वन तैयार किया जाए। जो शुद्ध पर्यावरण के साथ-साथ इंदौर के लंग्स काम करें। हमने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर सुझाव मांगे हैं। सभी की सहमति के बाद पूरे क्षेत्र को हरे-भरे इलाके में बदल दिया जाएगा। इसके साथ एक बड़ा तालाब भी बनाया जाएगा।
देश के दूसरे राज्यों से भारत वन में जीव-जंतु लाए जाएंगे। विकास के कार्यों में पक्षियों के घर भी बनाए जाएंगे। इस परियोजना से न केवल पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि जलस्तर बढ़ाने में भी सहायक होगी।
Published on:
30 Apr 2025 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
