
mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से 40 लाक रूपये कैश बरामद हुए हैं। प्रॉपर्टी डीलर ने घर की छत पर रखे गमलों में नोटों की गड्डियां छिपा कर रखी थीं। ये पैसा किसका है और कहां से आया है इसके बारे में डीलर कोई जानकारी नहीं दे सका है। जिसके कारण पुलिस ने नकदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है। अब आयकर विभाग कैश के बारे में पता लगा रहा है।
इंदौर के विजयनगर थाना इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर युवराज मंडलोई के घर पर बड़ी अवैध रकम रखी होने की सूचना विजयनगर थाना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने सूचना पर प्रॉपर्टी डीलर के घर पर छापा मारा और घर के चप्पे चप्पे की तलाशी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में तलाशी लेते हुए जैसे ही पुलिस की टीम छप पर पहुंची तो वहां रखे गमलों से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। नोटों की गड्डियां इतनी ज्यादा थीं कि उन्हें गिनने के लिए मशीन बुलानी पड़ी। गिनती में गमलों से मिला कैश 40 लाख रूपये निकला।
गमलों में छिपाकर रखे गए 40 लाख रूपयों को जब्त कर जब पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर युवराज मंडलोई से इससे संबंधित पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके कारण पुलिस ने रूपयों को जब्त कर आबकारी विभाग को सूचना दी है। अब आयकर विभाग पता लगाएगी कि इतनी बड़ी रकम प्रॉपर्टी डीलर के घर पर कैसे मिली और क्या रकम हवाला के माध्यम से आई है।
Published on:
14 May 2025 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
