26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ये छोटी सोनम है, वैसी ही चल भी रही…,’ राजा रघुवंशी की मां का निकला गुस्सा, जमकर लताड़ा

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की मां उमा रधुवंशी ने कहा कि सोनम बेल पर छूट आई है इसीलिए सिया जैसी लड़कियों को हिम्मत मिल रही है।
2 min read
Google source verification
Ketan Agarwal murder case- केतन अग्रवाल हत्याकांड पर छलका राजा रघुवंशी की मां का दर्द (फोटो सोर्स- Patrika)

Ketan Agarwal murder case- केतन अग्रवाल हत्याकांड पर छलका राजा रघुवंशी की मां का दर्द (फोटो सोर्स- Patrika)

Ketan Agarwal murder case: महाराष्ट्र के पुणे में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है। केतन की मंगेतर सिया गोयल पर अपने कथित प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ मिलकर केतन को लोहगढ़ किले से धक्का देकर मारने का गंभीर आरोप है। इस मामले में लगातार अपडेट आ रहे है। अब इस केस ने एमपी के इंदौर के राजा रधुवंशी मर्डर केस की यादें एक बार फिर से ताजा कर दी है। पूणे केस को लेकर राजा रधुवंशी की मां का दर्द छलक उठा है।

कोई भी पछतावा नहीं ....

राजा की मां उमा रधुवंशी ने कहा कि सोनम बेल पर छूट आई है इसीलिए सिया जैसी लड़कियों को हिम्मत मिल रही है। आगे उन्होंने कहा कि ये 'छोटी सोनम' है। क्योंकि जब पुलिस ने इसको पकड़ा तो इसकी चाल-ढाल आपने देखी होगी। ये बिल्कुल अलग है। ये छोटी सोनम जैसी ही चल रही है। इसको किसी प्रकार को कोई भी पछतावा नहीं है।

न ही कोई फर्क पड़ा है कि मैनें इतना बड़ा गुनाह किया है, इसने किसी के बेटे को मारा है। सोनम के छूटने के बाद से लड़कियों को बढ़ावा मिल रहा है। सोनम को जल्द सजा मिल जाती तो ऐसे केस बार-बार नहीं होते। अब सोनम बाहर है। इसलिए इन जैसी लड़कियों को लग रहा है कि जैसे सोनम छूट गई वैसे हम भी छूट जाएंगे।

शादी नहीं करनी है तो पहले मना कर दो

उन्होंने कहा कि लड़कियों को शादी नहीं करनी है तो पहले मना कर दो सिया की सगाई हो चुकी थी, शादी होने वाली थी, फिर भी अपने होने वाले पति को मौत के घाट उतार दिया। लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है कि सोनम, मुस्कान जैसी लड़कियों को कड़ी सजा नहीं मिल पाई, अब लड़के शादी से घबराने लगे हैं। सोनम-मुस्कान जैसी लड़कियों को अपने पिता पर गर्व है कि हम कुछ भी करें, हमारे पिता हमें छुड़ा लेंगे। उमा रघुवंशी ने आशंका जताई कि सोनम रघुवंशी के जमानत पर बाहर आने से ऐसे मामलों में आरोपियों का मनोबल बढ़ सकता है।

क्या है केतन मर्डर केस

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र के पुणे में 26 साल के रियल एस्टेट बिजनसमैन केतन अग्रवाल की उसकी 20 साल की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह यहां भी केतन को घूमने के बहाने से लोहगड़ किले के पास से उसे धक्का दे दिया गया जिससे उसकी जान चली गई। राजा की मां ने मामले पर बात करते हुए कहा कि 'लड़कियों को ऐसा कदम उठाने की हिम्मत आखिर कहा से आ रही है। सोनम ने भी हनीमून के दौरान राजा को खाई से गिरा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी ।