22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बनेगी एक और ‘नगर पालिका’, सीएम मोहन का बड़ा ऐलान

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने महू में नई नगर पालिका बनाने की घोषणा की है।

less than 1 minute read
Google source verification
mhow news

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महू में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की। जिसमें उन्होंने कहा कि 100 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक नई नगर पालिका का गठन किया जाएगा।

तालाब, पार्क और घाट का लोकार्पण किया

सीएम डॉ मोहन यादव ने काकड़पुरा तालाब पर राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण किया है। इसके साथ ही 4.50 करोड़ रूपये की लागत से नानाजी देशमुख पर्यटन स्थल और 1 करोड़ की लागत से तैयार काकड़पुरा तालाब, पार्क और घाट का लोकार्पण किया।

महू को बनाएंगे मॉडल शहर

आगे सीएम ने कहा महू को स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में मॉडल शहर के रूपये विकसित किया जाएगा। इसके बाद सीएम शहर में चल रही माधवराव सिंधिया गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा में पहुंची और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सीएम डॉ मोहन यादव ने 38 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत 7.52 करोड़ रुपए का एसटीपी प्लांट, अमृत 2.0 योजना के तहत 14.44 करोड़ रुपए की नई पेयजल लाइन, 10.40 करोड़ रुपए की महू-नीमच रोड, 1.30 करोड़ रुपए का सामुदायिक भवन, 2 करोड़ रुपए का मुक्तिधाम घाट, 2.50 करोड़ रुपए की गायकवाड़ चौराहे से महूगांव स्कूल तक सड़क और 1.51 करोड़ रुपए की गो-शाला रोड निर्माण शामिल हैं।