4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्स और ऑटो ड्राइवर की अधूरी प्रेम कहानी..

mp news: ऑटो ड्राइवर प्रेमी ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम, युवती की पहले ही हो गई थी मौत...।

less than 1 minute read
Google source verification
indore

प्रतीकात्मक तस्वीर। (सोर्स-AI)

mp news: मध्यप्रदेश में एक और प्रेम कहानी अधूरी रह गई और प्रेमी युगल ने अपनी जान दे दी। मामला इंदौर का है जहां एक प्रेमी जोड़े ने एक न हो पाने पर मौत को लगे लगा लिया। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाली युवती नर्स व युवक ऑटो ड्राइवर थे। दोनों पुलिस को अचेत हालत में मिले थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया था। मामला भंवरकुआं थाना इलाके का है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

29 मई की रात अचेत मिला था प्रेमी जोड़ा

इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस को 29 मई की रात करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि इमली चौरहे पर एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक-युवती अचेत अवस्था में पड़े हुए थे उन्होंने जहर खाया हुआ था। पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान अब युवक की भी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें- गोवा के मैरियेट होटल में एमपी के युवक की बेरहमी से हत्या..

ऑटो ड्राइवर और नर्स की अधूरी प्रेम कहानी

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि युवक का नाम कपिल है जिसकी उम्र 25 साल थी और वो ऑटो चलाता था। वहीं युवती की उम्र 20 साल है जो कि नर्स बताई जा रही है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और 29 मई को देर रात दोनों एक दूसरे से मिले और तभी दोनों ने जहर खा लिया। दोनों ने खुदकुशी क्यों की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रांसफर होते ही लेडी डॉक्टर ने डाला ऐसा स्टेट्स की मच गया हड़कंप..