
mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में कार में लड़ रहे बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को पुलिस ने पकड़ा, पुलिस ने जब कार उनकी कार की तलाशी ली तो कार से एमडी ड्रग्स मिली है। युवक-युवती शहर की हाईप्रोफाइल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। कार में ड्रग्स मिलने के बाद युवक-युवती ने पुलिसकर्मियों से भी विवाद किया। पुलिस ने किसी तरह युवती को समझाकर रवाना किया और युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एमडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। कनाड़िया बायपास पर संपत पेट्रोल पंप के पास युवक-युवती के कार में विवाद करने की सूचना मिली थी। सूचना पर डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची तो युवक-युवती ने पुलिसकर्मियों से ही विवाद करना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर टीआई मौके पर पहुंचे। टीआई के पहुंचने के बाद जब कार की तलाशी ली गई तो कार से एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
कार में सवार युवक-युवती सभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। युवती को समझाकर रवाना कर दिया गया था जबकि युवक रोहित अविनाश संकत निवासी शुभ-लाभ द्वारका निपानिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित गोवा में बड़ी शराब कंपनी में नौकरी करता है और ड्रग्स का सेवन भी करता है।
Published on:
12 Mar 2025 05:28 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
