30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जारी हुई सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के आठ विषयों की आंसर की, कैंडिडेट के पास सिर्फ तीन दिन

Assistant Professor Recruitment Exam : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित की गई थी। शनिवार को परीक्षा के तीसरे चरण में आठ विषयों की आंसर की(Answer Key) जारी कर दी गई है...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 1 Dec 2024, 8:42 AM IST

Answer Key

MPPSC Updates : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित की गई थी। शनिवार को परीक्षा के तीसरे चरण में आठ विषयों की आंसर की(Answer Key) जारी कर दी गई है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट को तीन दिन का समय दिया गया गई। कैंडिडेट्स की आपत्तियों की जांच करने के बाद ही रिजल्ट(MPPSC Updates) तैयार किए जाएंगे।

ये भी पढें - अब एमपी पुलिस सीएम-मंत्रियों को नहीं देगी सलामी

इस दिन जारी होंगे परिणाम

बता दें कि, अभ्यर्थियों को तीन दिन में आंसर की(Answer Key) पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आपत्तियों की जांच और संशोधन के बाद अंतिम आंसर की के आधार पर परिणाम तैयार किए जाएंगे, जो दिसंबर के तीसरे सप्ताह में घोषित(MPPSC Updates) होने की संभावना है।

17 नवंबर को हुई थी परीक्षा

17 नवंबर (MPPSC Updatesको आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में 19 विषयों के 109 पदों के लिए परीक्षा हुई, जिसमें 3100 में से महज 1200 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। । इंदौर जिले में परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए थे। शनिवार को आयोग ने मिलिट्री साइंस, संस्कृत व्याकरण, केमिस्ट्री, पर्यावरण, पेंटिंग, संस्कृत साहित्य, उर्दू और संस्कृत विषयों की आंसर की अपलोड की।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करवाने के लिए आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपत्ति के साथ सही उत्तर के प्रमाण भी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अब तक आयोग ने 19 में से 15 विषयों की आंसर की जारी की है। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों का विशेषज्ञों द्वारा विश्लेषण किया जाएगा। यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत पाया जाता है, तो सुधार किया जाएगा।