
MPPSC SET Exam 2024 : मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के जरिए शासकीय कॉलेजों में रिक्त पड़े सहायक प्राध्यापकों(Assistant Professor) के पद भरे जा सकते हैं। आयोग 25 विषयों में यह परीक्षा करवा रहा है। अलग-अलग विषयों के लिए शहर तय कर दिए हैं, उसी के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। 6 दिसंबर से एडमिट कार्ड(SET Admit Card 2024) डाउनलोड किए जा सकेंगे।
राज्य पात्रता परीक्षा-2024 के लिए आयोग ने 15 मार्च को विज्ञापन जारी किया था। 25 विषयों के लिए परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। माना जा रहा है कि परीक्षा में जो विषय शामिल किए गए हैं, उनमें सहायक प्राध्यापक(Assistant Professor) की भर्ती के लिए पद दिए जा सकते हैं। हालांकि आयोग ने अभी इस पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
जानकारों का मानना है कि दिसंबर के आखिरी या जनवरी 2025 में सहायक प्राध्यापकों को लेकर कोई अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके लिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रतलाम, सतना, शहडोल, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, खरगोन में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। किस विषय की परीक्षा किस शहर में होगी, इसकी सूची आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दी है।
अभ्यर्थियों को कुल दो पेपर देने होंगे। इसमें पहला शिक्षण व शोध और दूसरा संबंधित विषय का होगा। पेपर 200 प्रश्नों का होगा। पहले 50 प्रश्न अनिवार्य होंगे। 51 से 150 प्रश्न ऐच्छिक विषय के होंगे। दोनों के लिए संयुक्त ओएमआर शीट होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक का रखा है। इसके बीच में कोई अंतराल नहीं होगा।
रसायन विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, विधि, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, जीव विज्ञान, गणितीय विज्ञान, दर्शन शास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाज शास्त्र, योग, संगणक विज्ञान एवं उपयोग, रक्षा एवं राजनीतिक अध्ययन, संगीत, पृथ्वी-वायुमंडलीय-महासागर और ग्रह विज्ञान।
आयोग ने दिसंबर 2022 में सहायक प्राध्यापकों(Assistant Professor) के 1669 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। 35 विषयोंं के लिए परीक्षा तीन चरणों में हो रही है। पहला चरण 9 जून को हुआ, जिसमें 8 विषयों के लिए परीक्षा हुई। 4 अगस्त को दूसरे चरण में भी 8 विषय की परीक्षा हुई। अब तीसरा चरण 17 नवंबर को होगा, जिसमें 19 विषय शामिल होंगे। आयोग ने पहले चरण के सभी विषयों के रिजल्ट भी जारी कर दिए है। वहीं, दूसरे चरण के दो विषयों के परिणाम आ गए हैं।
Updated on:
16 Nov 2024 04:29 pm
Published on:
16 Nov 2024 09:36 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
