
Indore News : ठेलेवालों व दुकानदारों को पहले देंगे समझाईश, नहीं माने तो कार्रवाई
इंदौर. शहर में मुख्य मार्ग एवं कॉलोनियों की मेन रोड पर फल-सब्जी के ठेले लगाने और मुख्य बाजारों में दुकान के बाहर फुटपाथ पर कब्जे करने के साथ कपड़े टांगने वाले दुकानदारों को इस तरह अतिक्रमण न करने को लेकर समझाया जाएगा। समझाईश के बाद नहीं मानने पर नगर निगम रिमूवल विभाग कार्रवाई करेगा। ठेले वाले और दुकानदारों को समझाईश देने के साथ राजबाड़ा, गोपाल मंदिर रोड और सीतलामाता बाजार सहित प्रमुख मार्गों के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की मुहिम आज से शुरू की जाएगी।
आज से शहर के सभी फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त किए जाएंगे। इसके लिए शहर के मुख्य मार्गों के फुटपाथ व सडक़ पर फल-सब्जी के ठेले लगाने वाले लोगों को समझाईश दी जाएगी कि एक जगह खड़े न होकर घूमकर अपनी सामग्री बेचें। इसबे बाद न मानने पर निगम कार्रवाई करेगा। कुशवाह नगर, प्रजापत नगर, द्वारकापुरी, इतवारिया बाजार, चंदन नगर, मूसाखेड़ी रोड, तिलक नगर, बंगाली चौराहा के आसपास की बस्तियों सहित शहर की सभी सघन बस्तियों और कॉलोनियों में मार्ग पर ठेले एवं सामग्री रख कर व्यापार करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजबाड़ा, गोपाल मंदिर, सीतला माता बाजार सहित शहर के सभी प्रमुखों मार्गों पर दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाईश देंगे। नहीं मानने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक खत्म होते ही निकले होर्डिंग-पोस्टर हटाने
निगम रिमूवल और कोंदवाड़ा विभाग के अफसर व कर्मचारियों की बैठक कल राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने रखी। बैठक में रिमूवल विभाग के प्रभारी अधिकारी अश्विन जनवदे, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे, विनीत तिवारी, समस्त जोन के रिमूवल और कोंदवाडा सुपर वाइजर सहित दल प्रभारी मौजूद थे। फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने, प्रमुख बाजारों और मार्गों पर व्यवस्थित यातायात परिवहन, मार्ग संकेतक, जेन्ट्री गेट, बिजली खंबों, डिवाइडरों पर लगने वाले फ्लैक्स व होर्डिंग हटाने के आदेश दिए गए। बैठक खत्म होने के बाद ही रिमूवल विभाग की एक टीम शहर में निकली और बड़ी संख्या में होर्डिंग-फ्लैक्स को हटाया गया।
Published on:
17 May 2023 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
