
सिंधी कॉलोनी में चला निगम का बुलडोजर, दुकानें तोड़ी
नगर निगम के रिमूवल दस्ते ने फिर से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को सिंधी कॉलोनी में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। यहां दुकानों के बाहर वर्षों से लोगों ने कब्जे कर रखे थे। कब्जों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में परेशानी आती थी। आए दिन इन अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम होता था जिसकी शिकायतें निगम के पास पहुंच रही थी। पहले भी लोगों को कब्जे हटाने के लिए चेतावनी दी गई थी। कब्जा नहीं हटाए जाने के बाद शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई शुरू कर दी गई। निगम टीम पर दबाव भी डाला गया लेकिन फिर भी कार्रवाई हुई।
निगम ने ऐसी आठ दुकानें तोड़ दीं। अतिक्रमण हटाने के दौरान तीन थानों के टीआइ, एसीपी और पुलिस बल मौजूद था।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर अतिक्रमण विरोधी अभियान कुछ समय पहले शुरू किया गया था। कुछ दिन से यह मुहिम बंद थी। शनिवार से इसे फिर शुरू किया गया। नगर निगम के बबलू कल्याणे के मुताबिक, कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सख्ती से हटा दिया। कब्जाधारियों को पूर्व में चेेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने कब्जे नहीं हटाए थे।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम पर काफी दबाव भी डाला गया। कार्रवाई को रोकने के लिए नेताओं ने निगम अफसरों से बात भी की लेकिन निगम की टीम पीछे नहीं हटी और कार्रवाई कर दी। 8 दुकानों को हटाने के साथ ही अन्य अतिक्रमणों को तोड़ा गया। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निगम इस तरह की कार्रवाई लगातार करती रहेगी।
Published on:
27 Jan 2024 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
