
त्रासदी के बाद इंदौर पहुंचे सीएम मोहन यादव
Indore- मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा व्यवसायिक शहर इंदौर इस वक्त सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा है। यहां के भागीरथपुरा में खराब पानी पीने के कारण एक के बाद एक कई मौतें हो रहीं हैं। अब तक 10 लोग दम तोड़ चुके हैं जबकि 150 से ज्यादा प्रभावित जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। मामले की गंभीरता समझते हुए सीएम मोहन यादव खुद हालात का जायजा लेने इंदौर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर प्रभावितों का हालचाल भी जाना। सीएम मोहन यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस में जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की बात दोहराई। इधर इंदौर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
दूषित पानी पीने से 10 मौतों के बाद इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इंसानी ने बुधवार सुबह हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। उन्होंने नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। याचिका पर हाईकोर्ट ने त्वरित सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य सरकार से 2 जनवरी तक जवाब देने को कहा है।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों से मचे हाहाकार के बाद बुधवार शाम सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती बीमारों से मुलाकात की।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित जल आपूर्ति और इससे लोगों के संक्रमित होने की घटना बेहद गंभीर है। हमने जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की है। लापरवाही पाए जाने पर जोन क्रमांक–4 के जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री एवं प्रभारी सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रभारी उपयंत्री को बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की गहन जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की समिति भी गठित की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोहराया कि आमजनों का स्वास्थ्य, राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Published on:
31 Dec 2025 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
