
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में धार रोड़ पर नशेड़ियों ने एक सिविल इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी, दरअसल सिविल इंजीनियर अतुल जैन अपने प्रापर्टी ब्रोकर दोस्त के धीरेंद्र पांचाल के साथ कार से कहीं जा रहे थे, उसी समय धार रोड पर एक स्कूटर पर सवार होकर बदमाश आए, जो नशे में होने के कारण गाड़ी फर्राटे से दौड़ा रहे थे, ऐसे में उनका स्कूटर कार से भी भिड़ गया, जिस पर अतुुल ने उन्हें ढंग से गाड़ी चलाने का कहा तो वे उलझ गए और अतुल के साथ मारपीट कर चाकू मार दिया।
अतुल को चाकू लगने से उसका खून काफी बह चुका था, ऐसे में अस्पताल ले जाते वक्त ही अतुल जैन की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तालाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करने के आदि हैं।
ये है पूरा घटनाक्रम
सिविल इंजीनियर अतुल और उसका दोस्त धीरेंद्र दोनों कार में सवार होकर अपने दोस्त से मिलकर लौट रहे थे, उसी दौरान अचानक से सामने एक स्कूटर आ गया, सही समय पर ब्रेक लगाने के कारण गाड़ियां टकराई तो नहीं लेकिन उसी वक्त कार में बैठे अतुल ने उतरकर स्कूटर सवार को देखकर चलाने की बात कही, इस पर स्कूटर सवार नशेड़ियों में से एक ने चाकू निकालकर अतुल को मार दिया, अतुल को चाकू लगने के बाद वह कार में बैठा और दोस्त से अस्पताल ले जाने को कहा, ऐसे में वे एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से चोइथराम अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन जब तक वहां पहुंचे अतुल की मौत हो चुकी थी।
ठीक ऐसा ही एक मामला तीन दिन पहले रविवार को हुआ था, एक ट्रांसपाोर्ट व्यापारी अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था, तब भी नशेड़ियों को गाड़ी ठीक से चलाने की नसीहत देने पर वे भिड़ गए और ट्रांसपोर्ट व्यापारी को चाकू मार दिया था, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की शादी एक दिन पहले ही हुई थी। वहीं दूसरे मामले में अतुल जैन की शादी भी इसी साल हुई है। जब उसकी पत्नी को अतुल की मौत का पता चला तो वह रो-रोकर बेहाल हो गई।
Updated on:
17 Aug 2023, 10:52 AM IST
Published on:
17 Aug 2023, 10:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.