20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NAVRATRI 9 DAYS BHOG 2017- नवरात्रि के 9 दिन 9 भोग

हम आपको बताते हैं कि मां को खुश करने के लिए आप कौन से दिन आप क्या प्रसाद चढ़ाएं।

2 min read
Google source verification
navrtari 9 days 9 bhog

navrtari 9 days 9 bhog

इंदौर.नवरात्रि की घटस्थापना हो चुकी है। इस साल नवरात्रि का स्वागात बारिश की फहारों के साथ हुआ है। पहले से ही चल रही बारिश और नवरात्रि का आगमन में ऐसा दृश्य पहली बार ही देखने को मिला है। इस समय पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश ने नवरात्रि में समां ही कुछ और बांध दिया है। भक्त मां के दर्शन के लिए मां के द्वार पहुंच रहे हैं। इंदौर शहर में बहुत मां के बहुत से मंदिर हैं। जिसमें सबसे लोकप्रिय मंदिर बीजासेन माता की टेकरी है। यहां वैसे ही हमेशा बहुत भीड़ भाड़ रहती है। पर नवरात्रि के समय यह भीड़ बहुत बढ़ जाती है। भक्त जन यहां घंटों लाइन में लगकर मां के दर्शन के लिए खड़े रहते हैं। इस मंदिर की खासियत है कि नौ दिन तक यहां हजारों क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी और साबूदाने की खीर बंटती है। यह प्रसाद यहां के बड़े- बड़े उद्योगपति दान करते हैं। लोग बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचते हैं और मां के आशिर्वाद लेकर मां का प्रसाद ग्रहण करते हैं।
नवरात्रि में सभी भक्त जन मां को प्रसन्न करने के लिए मां का फेवरिट प्रसाद चढ़ानें के लिए घर में अलग अलग तरह के प्रसाद घर में बनाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि मां को खुश करने के लिए आप कौन से दिन आप क्या प्रसाद चढ़ाएं।

1- पहला दिन मां शैल पुत्री का होता है। माना जाता है कि मां शैलपुत्री को सफेद चीजें बहुत पसंद हैं इयलिए यदि मां शैलपुत्री को गाय के घी से बने प्रसाद का भोग लगाएंगे तो आप सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है।

2- दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का दिन है। मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग बहुत पसंद है। कहते हैं कि इन चीजों का मां को भोग लगाएने से लंबी आयु और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

3- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध और दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और भक्त के सभी दुखों का नाश करती हैं।

4- नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के देवी कूष्मांडा रूप की पूजा की जाती है। इस दिन मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाने और इसका दान करने से बुद्धि का विकास होता है और निर्णय क्षमता बढ़ती है।

5- नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। कहा जाता है कि मां स्कंदमाता को केले का भोग बहुत पसंद है। मां को केला चढ़ाकर कन्याओं या ब्राह्मणों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से भक्त में बुद्धि और ज्ञान बढ़ते हैं।

6- मां कात्यायनी को शहद बहुत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाता है उसे मां की कृपा से सुंदर रूप प्राप्त होता है।

7- नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि का होता है। मां कालरात्रि को गुड़ का नैवेद्य का भोग लगाने से मनुष्य को हर तरह के शोक से मुक्ति मिलती है।

8- अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी को नारियल बहुत पसंद है। मान्यता की है कि इस दिन नारियल चढ़ाने और उसका प्रसाद बांटने से मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं।

9- नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धदात्री की पूजा के लिए होता है। मां सिद्धात्री को अनाज का भोग लगाया जाता है। इन्हें हलवा पूरी, खीर, पुए आदि का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों को सुख शांति मिलती है।