
NAVRATRI में इन ट्रेडिशनल ड्रेसेस को पहनकर दिखें सबसे खास, सब तारीफ करते नहीं थकेंगे, जाने कीमत
इंदौर. नवरात्रि के अवसर पर डिजाइनरों ने गरबा डांडिया ड्रेस की लेटेस्ट कलेक्शन की पेशकश कर दी है। डिजाइनरों ने इस नवरात्रि में पारंपरिक गरबा डंडिया ड्रेस को फ्यूजन टच दिया है। पारंपरिक चनिया चोली को घाघरा लुक दिया है। गरबा डांडिया के समय पहने जाने वाले गुजरात की पांरपरिक कला को नये फैशन के परिधानों से जोड़ रहे हैं जो यंगस्टर्स की खास पसंद होगा।
नवरात्रि 2019 की धूम बाजार भी दिखाई देने लगी है। शारदीय नवरात्रि में आप इन ट्रेडिशनल ड्रेस को पहन सबसे खास और सबसे अलग दिख सकती हैं। दरअसल नवरात्रि सिर्फ पूजा अर्चना तक ही नहीं सीमित नहीं रह जाती है बल्कि यह त्यौहार रंगो का त्यौहार होता है। नवरात्रि में सुंदर कपड़े और शोभा बढ़ाते है।
नवरात्रि की धूम बाजारों में भी आसानी से देख सकते हैं। शारदीय नवरात्रि 2018 पर बाजारों की चकाचौंध चारों ओर रहती है। नवरात्रि महिलाओं के लिए कई मायनों में खास होता है। नवरात्रि को फैशनेबल स्टाइल में सेलिब्रेट किया जाता है। महिलाएं ट्रेडिशनल ड्रेस से लेकर कई लेटेस्ट फैशन को फॉलो करती हैं और नवरात्रि नाइट में शामिल होती हैं। देखिए इस नवरात्रि में कुछ खास ट्रेड्स।
चनिया चोली
गरबा डांडिया के ड्रेस के लिए सिंगल कलर की चनिया चोली के साथ मल्टी कलर गुजराती वर्क का टच दिया गया है, इससे ड्रेस को पारंपरिक लुक मिल रहा है। मिरर वर्क के साथ इसे ट्रेडिशनल लुक दिया गया है। कौड़ी, कमरधनी के साथ चनिया चोली स्टाइल के साथ डिजाइन की गई है।
कीमत
3000-5000 रुपये
बंधेज वर्क
नए फैशन ट्रेंड के अनुरूप बंधेज के काम से स्कर्ट को घघरा लुक दिया जा रहा है, इसके साथ क्राफ टॉप विथ टशल दुपट्टे का टच देकर फेस्टिव लुक दिया गया है। बॉर्डर के साथ यह ड्रेस सेट गरबा डांडिया ड्रेस के लिए फिट मानी जा रही है। स्कर्ट में लंबे मल्टीकलर टशल का प्रयोग इसे गरबा लुक दिया जा रहा है।
कीमत
5000-7000 रुपये
कुर्ती के विथ कोटी
कुर्ती आरामदायक ड्रेस है। नवरात्र के अवसर पर फेस्टिव लुक देने के लिए कुर्ती के साथ गुजराती वर्क कोटी को अटैच किया जा रहा है। साथ में कोटी के कांबिनेशन के टशल वाले वर्क स्टॉल का अटैचमेंट दिया जा रहा है।
कीमत
2000-5000 रुपये
कच्छ वर्क चोली
इन दिनों टाइ एंड डाइ फैशन ट्रेंड में है। नवरात्र के समय टाइ एंड डाइ के स्कर्ट की पेशकश की गयी है। इसके साथ कच्छ वर्क की चोली का कांबिनेशन देकर इसे गरबा डांडिया ड्रेस का लुक दिया है। ट्राइ कलर के साथ स्कर्ट को कलरफुल लुक के साथ पेश किया गया है।
कीमत
2000- 5000 रुपये
ये भी कर सकती हैं ट्राय
1. ट्रेंडी कुर्ती
इन दिनों बाजारों में कुर्तियों का खूब फैशन है। इसीलिए आप फैशन के मुताबिक लेटेस्ट और ट्रेडिशनल कुर्ती वियर कर सकती है।
2. लंहगा चोली
इन दिनों महिलाएं फैशन के लिए बॉलीवुड को खूब फॉलो करती है। तो आपको बता दें लंहगा चौली एक ऐसी ड्रेस है जो हमेशा लोगों की पहली पसंद बन रही रहती है।लंहगा चौली खासतौर पर डांडियां नाइट के दिन पहनी जाती है।
3, सलवार कमीज
सलवार कमीज या धागे के वर्क से सजी कमीज को पटियाला सलवार पर पहन आप नवरात्रि फंग्शन में सबसे अगल दिख सकती हैं। सलवार कमीज हमेशा ट्रेंड में रहता है।
4. इंडो वेस्टर्न
इंडो वेस्टर्न इन दिनों खूब फैशन में है जिसके साथ नीचे स्कर्ट या सलवार ऊपर क्रॉप टॉप पहन कर आप नवरात्रि पर्व में सबसे खास बन सकती हैं।
5. साड़ी
हिंदू रीति रिवाज में टॉप पर आने वाली साड़ी सदाबहार ड्रेस है जिसे हर मौके पर पहना जा सकता है। आप नवरात्रि में सिल्क साड़ी पहन सकते हैं जो आपको क्लासिक लुक देगी।
Updated on:
30 Sept 2019 01:24 pm
Published on:
09 Sept 2019 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
