21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए गेहूं ने मंडी में दी दस्तक, 3901 रुपए क्विंटल बिका

नए धनिए की 3 बोरी 8501 रुपए क्विंटल बिकी।

2 min read
Google source verification

image

Narendra Hazare

Jan 02, 2016

gehu

gehu


इंदौर। किसानी मंडी में नए गेहूं का श्रीगणेश हुआ। हाटपीपलिया लाइन से किसान जुगल किशोर 5 बोरी नया गेहूं लेकर आया, जो 3901.25 पैसे में चारभुजा ट्रेडर्स कंपनी ने खरीदा। बताया गया है कि मुहूर्त में पहले बोई गई फसल का यह गेहूं ऊंचे दाम बिका है। मुहूर्त में हमेशा तेजी ही भाव खोला जाता है। नए धनिए की भी आवक हुई। नया धनिया जिरापुर का 8051 रुपए क्विंटल बिका। पुराने गेहूं की 1500 बोरी आवक हुई। गेहूं में मांग कमजोर रही। इंदौर पीली मक्का डिलीवरी 1590, घाटाबिल्लौद 1575, बदनावर 1580, अहमदाबाद 1600 व धुलिया 1600 रुपए में कामकाज हुए।

अनाज भाव

अनाज : गेहंूï मिल क्वालिटी 1570 से 1630, गेहूं (147) 1650 से 1800, बेस्ट 1800 से 1900, लोïकवन 1600 से 1700, लोकवन बेस्ट 1750 से 1900, चंदौसी 2500 से 3000, ज्वार : पशु आहार 1250 से 1350, संकर बोल्ड 1400 से 1500, सफेद 1700 से 1800, मक्का : पीली 1500 से 1510, मक्का गज्जर 1480 से 1490 रुपए। गेहूं मिल डिलीवरी इंदौर 1670 से 1710, जलगांव, अमलनेर, धूलिया 1710, थाना 1830, खपौली 1825, अहमदनगर 1830, औरंगाबाद 1850, पूणे 1890, हैदराबाद 1930 रुपए।

9 हजार बोरी आलू की आवक

इंदौर. तेजपुर गड़बड़ी स्थित बड़ी आलू-प्याज मंडी में आलू के भाव में तेजी आई। मंडी में आलू की 9 हजार बोरी आवक हुई। यूपी-आगरा तरफ से 2 से 3 गाड़ी आलू आया। आलू ज्योति-लॉकर 340 से 360, आलू एटीएल 400 से 425 व एवरेज 400 रुपए प्रति मन बिका। प्याज बेस्ट लोकल 550 से 600 व महराष्ट्र की प्याज 625 से 650 रुपए प्रति 40 किलो बिकी। नए लहसुन की 600 बोरी आवक हुई, जो 7500 से 8000 रुपए क्विंटल बिकी।

किसानी मंडी भाव

सोयाबीन - 2500 से 3825
सरसों - 3600 से 3625
डॉलर चना - 3000 से 6680
देशी चना - 3000 से 5151
तुवर - 3000 से 7400
लालमिर्च - 3010 से 11900
धनिया - 5400 से 7520
गेहूं - 1400 से 3900
मक्का - 1400 से 1526
कुल आवक 5242 बोरी

ये भी पढ़ें

image