
अब लोकल ट्रेन में मिलेगी एसी कोच की सुविधा
डॉ. आंबेडकर नगर( महू).
पश्चिम रेलवे ने दो दिन पहले ही डेमू ट्रेन के चार एसी चेयरकार महू रेलवे स्टेशन भेजे हैं। इन कोच को फिलहाल वर्कशॉप में रखा गया है। अफसरों के अनुसार, इस कोच की डिमांड मंडल द्वारा नहीं की गई है। बावजूद जोन कार्यालय ने कोच भेज दिए हैं। रतलाम मंडल के डेमू ट्रेन लंबी दूरी पर नहीं चलती है। इसलिए इन एसी कोच का सफल होना मुश्किल है क्योंकि इन ट्रेनों में अधिकांश यात्री अप-डाउनर्स ही है। एसी कोच का किराया कई गुना महंगा होगा।
संचालन की तारीख तय नहीं
रतलाम मंडल के डीआरएम विनित गुप्ता ने बताया कि डेमू के इन एसी चेयरकार की डिमांड नहीं की गई है। फिलहाल इन्हें महू रेलवे स्टेशन स्थित वर्कशॉप में रखा गया है। कुछ तकनीकी दिक्कत और मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद ही संचालन किया जाएगा। गौरतलब है कि इंदौर से महू तक चलने वाली ट्रेन में काफी अपडाउनर्स सफर करते हैं।अफसरों के अनुसार, डेमू ट्रेन लोकल होती और इनमें सबसे ज्यादा नौकरीपेशा और विद्यार्थी सफर करते हैं इसलिए इन ट्रेन का किराया सीमित रहता है। जबकि एसी कोच लगने पर यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। महू-इंदौर के बीच में भी इन एसी चेयरकार में सफर करना है, तो रिजर्वेशन करना होगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार डेमू के इन कोच को बतौर ट्रायल के लिए महू रेलवे स्टेशन भेजा गया है। यहां डेमू ट्रेन में कुछ समय पर इन एसी कोच को लगाया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को रिस्पांस देखा जाएगा। अगर संचालन बेहतर होता है, तो अन्य मंडल में भी इस तरह के कोच भेजे जाएंगे।
Published on:
09 May 2022 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
