
इंदौर। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे लोगों की इम्यून पावर बढ़ाने के लिए फलों की सप्लाई शुरु करने का फैसला लिया है। कलेक्टर मनीश सिंह ने फैसला लिया है कि अब शहर में फलों की होम डिलीवरी की जाएगी। अब लोगों के घरों तक ही फलों को पहुंचाया जाएगा। लॉकडाउन में कई दिनों बाद अब लोग फलों का स्वाद ले पाएंगे।
दरअसल, कलेक्टर मनीष सिंह ने फलों व सब्जियों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। लेकिन बड़ी संख्या में बीमार हो रहे लोगों की इम्यून पावर बढ़ाने के लिए फलों की सप्लाई शुरू कराने का फैसला लिया गया। बता दें की सब्जियों की होम डिलीवरी पहले ही शुरु की जा चुकी है।
शनिवार से लिए जाएंगे फल फल सप्लाई के आर्डर
इंदौर की नगर निमग कमिश्नर के मुताबिक, शनिवार से फलों के सप्लाई के लिए आर्डर लेना शुरु किया जाएगा। वहीं रविवार से लोगों को फल मिलना शुरु हो जाएगा। इसी तरह हर दिन आर्डर करने के 24 से 48 घंटे में सप्लाई कर दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि, जैसे शहर के किराना व्यापारी किराना सामानों और सब्जियों को नागरिकों तक घर-घर पहुंचाते हैं। उसी तरह किराना व्यापारी फलों का सप्लाई भी करेंगे। लोगों को डोर टु डोर फल सप्लाई किए जाएंगे।
ऐसी बनेंगी फलों की टोकरी
शहर दो तरह की टोकरियां बनाकर फलों की सप्लाई की जाएंगी। इस टोकरियों में पहली टोकरी 100 रुपए कीमत में रहेगी, जिसमें एक नग तरबूज 4 किलो तक का, एक नग खरबूजा एक से डेढ़ किलो तक रहेगा। वहीं दूसरी टोकरी 250 रुपए की कीमत की रहेगी जिसमें 2 किलो आम, डेढ़ किलो मौसमी, एक नग पपीता दो से ढाई किलो तक रहेगा। क्षेत्रीय किराना व्यापारी के ऑर्डर पर थोक व्यापारी किराना दुकानदारों को ये फलों की टोकरी उपलब्ध कराएंगे।
Updated on:
16 May 2020 02:54 pm
Published on:
16 May 2020 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
