
इंदौर चिडिय़ाघर
इंदौर. इंदौर चिड़ियाघर में अब जल्द ही कंगारू दर्शकों को लुभाएंगे। कंगारू के साथ ही जेब्रा और लीमर भी देखने को मिलेंगे। जापान चिडिय़ाघर चार शेरों के बदले ये विदेशी जानवर देने को तैयार हो गया है। जापान के टोक्यो स्थित यूनो जू से इंदौर चिड़ियाघर को ई-मेल के जरिए जवाब भेज दिया है। इसमें केवल दिक्कत इतनी आ रही है, चिडिय़ाघर को दो शेरों के साथ ही दो शेरनियां भी जापान भेजना होंगी।
इंदौर चिड़ियाघर में फिलहाल 12 शेर हैं। जिनमें से 6 शेर 5 माह के शावक हैं। इनमें से चार शेर शावकों के की जांच नहीं हो पाई है। जिन दो की जांच की गई है, उसमें एक शावक मादा है, जबकि बचे 6 बड़े शेरों में से एक मादा और पांच नर हैं। ऐसे में चिड़ियाघर के लिए दिक्कत ये है, यदि वो दोनों शेरनियों को भी यदि जापान भेज देते हैं तो इंदौर जू में शेरनी खत्म हो जाएगी। अब उम्मीद 4 छोटे शावकों पर है। इनमें यदि दो शेरनियां पाई जाती हैं तो चिड़ियाघर में शेरों को जापान भेजने के लिए आगे बढ़ेगा।
जापान तैयार : चिड़ियाघर को जापान के टोक्यो स्थित यूनो जू से जवाब आ गया है। इसमें उन्होंने चार शेरों में से दो शेरनियां मांगी हैं। इसके बदले वे 1 जेब्रा, 1 कंगारू और 2 लीमर देने के लिए बोल रहे हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन ने टोक्यो जू को सभी जानवरों के जोड़े देने की भी मांग रखी है।
अलग से व्यवस्था
यदि कंगारू और लीमर इंदौर लाए जाना तय हो गया तो इंदौर चिड़ियाघर में भी अलग व्यवस्था करना होगी। कंगारू के लिए पिंजरे की दीवारें कांच की बनाना होंगी। इसी तरह से लीमर के लिए भी कांच की दीवारों को खड़ा करना होगा। क्योंकि कंगारू और लीमर लंबी छलांगों के साथ ही जालियों की दीवार पर चढक़र उसे पार कर सकते हैं।
चर्चा चल रही है
हमारी चर्चा चल रही है, शेरों के शावकों की जांच के बाद ही हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
- रोहन सक्सेना, अपर आयुक्त
Published on:
14 Aug 2017 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
