2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिभावकों को दहेज न लेने-देने की दिलाई शपथ

क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना का सम्मेलन

less than 1 minute read
Google source verification
अभिभावकों को दहेज न लेने-देने की दिलाई शपथ

अभिभावकों को दहेज न लेने-देने की दिलाई शपथ

-900 से अधिक युवक-युवतियों ने दिया परिचय

इंदौर. श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा रविवार को महाकाल गार्डन आइटीआइ रोड पर राष्ट्रीय स्तर के हाईटेक युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवक-युवतियों और अभिभावकों को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प एवं दहेज न लेने-देने की शपथ दिलाई गई। सम्मेलन में 900 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। शाम तक 100 से अधिक रिश्ते तय होने की सूचना मिली, जबकि 50 रिश्तों पर चर्चा जारी रही।

सम्मेलन में नागपुर से आए सुमन केकाड़े ने शिवाजी महाराज का शौर्य भी बताया। सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर और मिलिंद दीघे ने बताया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अण्णा महाराज, मंत्री जीतू पटवारी, विवेक बर्वे, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अक्ष्यक्ष अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, मोहन सेंगर आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। पटवारी ने कहा, परिचय सम्मेलन सभी समाजों की उपयोगिता बन गया है। इसमें अभिभावकों को बच्चों के लिए रिश्तों का चयन करना आसान हो जाता है। लगभग 400 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया और अपनी पसंद बताई। अतिथियों ने साधु-संतों के सान्निध्य में बहुरंगी स्मारिका का विमोचन किया। सम्मेलन में शशिकांत पंवार, राजेंद्र सालवी, राजेंद्र सावंत, राजेश चौकसे, दीपक वाडेकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।