
गांधी हॉल के लिए एक माह तो सरवटे को तीन माह का समय
इंदौर. नगर निगम ने शहर के प्रमुख स्थानों के जीर्णोद्धार और दोबारा निर्माण का काम तो शुरू किया था, लेकिन कछुआ चाल से चल रहे ये काम अब निगम के लिए ही परेशानी बन गए हैं। वहीं निगम ने इनमें तेजी लाने की कोशिश की है। निगम ने जहां गांधी हॉल के जीर्णोद्धार का काम एक माह में पूरा कराने का लक्ष्य रखा है, वहीं अगले तीन माह में सरवटे बस स्टैंड से दोबारा बसों के संचालन को शुरू करवाने की तैयारी की है।
निगमायुक्त ने खुद इसकी समीक्षा की थी। जिसमें उन्होंने शहर में चल रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की थी। इसमें गांधी हॉल का ज्यादातर ८० फीसदी काम पूरा होने की बात सामने आई थी। वहीं सरवटे बस स्टैंड का काम भी तेजी से कराने के लिए निगमायुक्त ने अफसरों को निर्देश दिए। निगमायुक्त आशीष सिंह के अनुसार सरवटे बस स्टैंड के ठेकेदार द्वारा बीच में काम बंद कर दिया गया था। जिसके चलते इसमें देरी हुई है। इसके चलते उस पर कार्रवाई भी की गई है। वहीं अब इस काम में दोबारा तेजी से काम शुरू करवाया गया है। हमें उम्मीद है कि अगले तीन माह में इसका काम पूरा हो जाएगा। वहीं गांधी हॉल का काम भी अगले एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।
Published on:
23 Feb 2020 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
