5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैसीनो की तरह ऑनलाइन गेम खिलाया, 20 लाख वसूल लिए

Online Fraud Se Kaise Bache- जीतने पर 36 गुना मुनाफा और हारने पर 40 प्रतिशत रिटर्न करने का देते थे लालच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 2 Aug 2023, 10:42 AM IST

casino3.png

Online Fraud Se Kaise Bache

वेब एड्रेस के माध्यम से ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर गांव के लोगों से लाखों की धोखाधड़ी का खेल जारी है। केसिनो की तर्ज पर चलने वाले गेम में लाखों गंवाने के बाद पीडि़त ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। उनसे चौंकाने वाली जानकारी मिली है।

डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक फरियादी दिलीप से गेम किंग इंडिया ऑनलाइन गेम के नाम से लाखों की धोखाधड़ी हुई है। टीम ने आरोपी गौरव कंचाल उर्फ भापू उर्फ लक्की, अजय बुंदेला दोनों निवासी सिमरोल, राहुल ठकेडा निवासी खजराना को गिरफ्तार किया है।

हर परिवार के काम की खबर, ऐसे रखें अपने बच्चों पर नजर

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कई राज्यों में ठगी के लिए ऑनलाइन गेम संचालित हो रहा है। ऑनलाइन आइडी प्राप्त करने के बाद वेब एड्रेस के माध्यम से लोगों को आइडी भेजते थे। गेम जीतने पर 36 गुना लाभ देने और हारने पर 40 प्रतिशत राशि रिटर्न का झांसा देते। इस तरह लाखों की धोखाधड़ी की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

केसिनो की चकरी की तरह चलता है गेम

डीसीपी अग्रवाल ने बताया, आरोपियों ने गांव के लोगों को टारगेट किया है। अब तक दो पीडि़त सामने आए हैं, जिनसे 20 लाख की धोखाधड़ी हुई है। आरोपी गौरव ने अजय और उसने राहुल को गेम की आइडी दी थी। इसके बाद तीनों गांव के लोगों को ऑनलाइन गेम खिलाने लगे। गेम केसिनो की तरह चलता है। इसमें चकरी होती है जिसमें नंबर लिखे होते हैं। उक्त नंबर को गेम खेलने वाले को सिलेक्ट करना होता है। यदि वह नंबर आता है तो उसे पैसे मिलते हैं। नंबर नहीं आने पर दांव पर लगाए पैसे डूब जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः

वर्किंग पैरेंट्स ध्यान दें ! ऑनलाइन गेम और नशे का शौक पूरा करने के लिए भीख तक मांग रहे बच्चे

बच्चों का भी रखें ध्यान

ऑनलाइन गेमिंग खेलने वालों बच्चों पर भी ध्यान देना जरूरी है। परिवार से छिपकर ऑनलाइन गेम खेलने वाले बच्चों पर नजर रखना जरूरी है। चाइल्ड मॉनिटरिंग ऐप्लीकेशन के जरिये नजर रख सकते हैं। बच्चा कहां जा रहा है, किससे बात कर रहा, किससे चैटिंग हो रही है, आदि के साथ लोकेशन भी ट्रेस कर सकते हैं। फैमिली नाम से कुछ पेड ऐप्लीकेशन हैं, जिसके जरिए ऑनलाइन निगरानी की जा सकती है। पालक ऐप्लीकेशन के बारे में इंटरनेट से जानकारी ले सकते हैं। प्रयास करें कि बच्चे किसी तरह के ई-वॉलेट का इस्तेमाल न करें।