19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उफ, इंदौर के चिडिय़ाघर में देश के सबसे जहरीले सांप

10 फीट लंबा किंग कोबरा, 14 फीट के बर्मिश पायथन का डेरा

2 min read
Google source verification
उफ, इंदौर के चिडिय़ाघर में देश के सबसे जहरीले सांप

उफ, इंदौर के चिडिय़ाघर में देश के सबसे जहरीले सांप

इंदौर. शहर के चिडिय़ाघर (जू) में देश के सबसे खतरनाक सांपों को एक ही छत के नीचे देखा जा सकता है। चिडिय़ाघर में देश के सबसे जहरीले सांप मौजूद हैं। इनमें एक हाथी को मारने के लिए पर्याप्त जहर रखने वाला किंग कोबरा से लेकर जमीन और पानी में रहने वाला चैकट किलबेट (डेंडू) भी मौजूद हैं। चिडिय़ाघर में देशभर से सांपों को दर्शकों के लिए लाया गया है। करीब 15 प्रजाति के सांप मौजूद हैं। इनमें से अधिकांश विषैले हैं। इन्हें देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। चिडिय़ाघर में विषधरों के लिए अलग से सर्पघर बनाया गया है। जिसमें लगभग 120 वर्गफीट की जगह एक-एक सर्प के लिए तय है। जिसमें उनके प्राकृतिक आवासों के समान ही व्यवस्था की गई है। इनमें बड़े-बड़े कांचों के पीछे इन विषधरों को जनता आराम से देखती है।

कोई 10 फीट तो कोई 14 फीट लंबा
चिडिय़ाघर में 10 फीट लंबे किंग कोबरा से लेकर 14 फीट लंबाई का बर्मिश पायथन तक मौजूद है। इनकी देखभाल के लिए यहां पर एक विशेष प्रशिक्षक को तैनात किया गया है।

इन प्रजातियों के हैं सर्प
किंग कोबरा, इंडियन कोबरा, बर्मिश पायथन, इंडियन रॉक पायथन, सेंड बोआ, कॉमन सेंडबोआ, बेंडेट रेसर, कॉमन क्रेक, रेड स्नेक, रसल वाइपर, रेटिकुरेटेड वाइपर, ग्रीन वाइन, बेंडेट क्रेक, चेकट किलबैक और बेंबू पिट वाइपर आदि।

हमने चिडिय़ाघर में जनता को सांपों के बारे में जानकारी देने के लिए विशेष सर्पगृह बनाया है, जिसमें विषैली प्रजातियों के साथ ही उन प्रजातियों के सांपों को भी रखा है जो आमतौर पर हमारे आसपास मिलते हैं। कोशिश रहती है कि इनके बारे में जनता को पूरी जानकारी मिल जाए। कई लोग मानते हैं कि सांप दूध पीते हैं, जबकि ये सही नहीं है।
- डॉ. उत्तम यादव, प्रभारी चिडिय़ाघर