7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गीता का स्वयंवर- 15 लडक़े तय इनमें से एक को चुनेंगी जीवनसाथी

गीता ने पसंद किए 15 बायोडाटा, 15 युवाओं को भेजा संदेश, रहो तैयार

2 min read
Google source verification
geeta

गीता का स्वयंवर- 15 लडक़े तय इनमें से एक को चुनेंगी जीवनसाथी,

इंदौर. पाकिस्तान से लाई गई गीता से शादी करने के इच्छुक 30 युवाओं के बायोडाटा में से 15 को लेकर गीता ने हां की है। विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी भेजी जा रही है। दूसरी ओर इन 15 युवाओं को भी सूचना दी जा रही है, ताकि वे तैयार रहें।

गौरतलब है, गीता की शादी को लेकर देशभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने बायोडाटा भेजे थे। विदेश मंत्रालय ने शॉर्टलिस्ट कर करीब 30 बायोडाटा इंदौर प्रशासन को भेजे थे। गीता को इनके बारे में बुधवार को जानकारी दी गई। गीता ने १५ युवाओं के बायोडाटा पर सहमति दी है। इसके बाद कलेक्टर के माध्यम से पूरी जानकारी विदेश मंत्रालय भेजी जा रही है। सामाजिक न्याय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इन 15 युवाओं में नौ मूक-बधिर, एक अस्थिबाधित और पांच सामान्य हैं। वहीं साइन लैंग्वेज विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया, इन युवाओं को भी सूचना दी जा रही है, ताकि वे तैयार रहें। विदेश मंत्रालय से जैसे ही निर्देश आते हैं उसके अनुसार इन युवाओं को फिर से जानकारी दी जाएगी।

गीता ने जिन 15 युवाओं पर सहमति जताई है, उनकी जानकारी विदेश मंत्रालय भेजी जा रही है। वहां से जैसे निर्देश आएंगे, उसके अनुसार गीता की इन लोगों से मुलाकात कराई जाएगी।
- बीसी जैन, संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय विभाग

आठवें वचन की शर्त रखी

गीता फिलहाल मूक-बधिर सेंटर में रह रही हैं। गीता ने शादी करने के लिए एक अनोखी शर्त रखी है। गीता उसी लड़के को अपना जीवनसाथी बनाएंगी जो शादी में उन्‍हें 8वें वचन के रूप में उनके माता-पिता को ढूंढने का काम करेगा। विदेश मंत्रालय की तरफ से पहले इस बात को सार्वजनिक नहीं किया गया था।

तीन साल पहले आई थीं देश वापस
2015 में विदेश मंत्रालय ने गीता की पाकिस्‍तान से घर वापसी कराई थी। इस बीच कई लोगों ने गीता के माता-पिता होने का दावा किया जिसके लिए सरकार ने डीएनए टेस्‍ट भी कराए। लेकिन अभी तक गीता के पैरेंट्स का पता नहीं चल पाया है।