23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंडोखर सरकार ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया- जीतेंगे या हारेंगे

पंडोखर सरकार ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी की आगामी विधानसभा चुनाव में हार और जीते से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jun 2023, 3:50 PM IST

News

पंडोखर सरकार ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया- जीतेंगे या हारेंगे

एक तरफ मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है तो वहीं, दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव में हार और जीत को लेकर सियासी भविष्यवाणियों का सिलसिला भी शुरु हो गया है। लगभग सभी धर्म गुरु अपने अपने हितेषी राजनीतिक दलों और नेताओं को जीत का आशीर्वाद भी देने लगे हैं तो वहीं उनकी हार जीत से जुड़ी भविष्यवाणी भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा इंदौर में देखने को मिला, जहां देश के प्रसिद्ध कथावाचकों में से एक पंडोखर सरकार ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी की आगामी विधानसभा चुनाव में हार और जीते से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

पंडोखर सरकार ने कहा कि, इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी दोगुने वोटों से विजय प्राप्त करेंगे। आपको बता दें कि, पंडोखर सरकार ने पर्चा लिखकर राऊ विधायक औप पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के धार्मिक मंच पर दिखे भाजपाई : भजन गायिका शहनाज की आवाज पर झूमे लोग, देखें वीडियो


जीतू पटवारी को जीत की भविष्यवाणी

आपको बता दें कि, पंडोखर सरकार का इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में दिव्य दरबार लगा है। यहां विधायक समर्थक कैलाश पंचोली ने जीतू पटवारी के जीत को लेकर पंडोखर सरकार से सवाल पूछा था। उनके इस सवाल के जवाब में पंडोखर सरकार ने विधायक का पर्चा बनाना शुरु कर दिया। वहीं, पर्चें के अनुसार उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, विधायक इस बार दोगुने मार्जिन से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि, अगर विधायक जीतू पटवारी अभी से मेहनत शुरु कर देते हैं तो 40 हजार से ज्यादा मार्जिन लाना कोई बड़ा टास्क नहीं होगा। हालांकि, इसी के साथ उन्होंने विधायक पटवारी को हवन कराने और श्री हनुमान कथा का पाठ कराने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें- लाखों किसानों के लिए राहत की खबर : फसल बीमा राशि पर आया अपडेट, खाते में आएगी रकम


6 बीर जीती कांग्रेस 2 बार भाजपा

बता दें कि, करीब 3 लाख 25 हजार मतदाताओं वाली राऊ विधानसभा सीट में अब तक कांग्रेस ने 6 बार जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी सिर्फ 2 बार ही यहां से जीतने में सफल हो सकी है। हालांकि, अबतक इस विधानसभा सीट पर जितनी भी जीत बीजेपी ने दर्ज की हो, लेकिन जीत और हार का अंतर काफी कम रहा है।