23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के धार्मिक मंच पर दिखे भाजपाई : भजन गायिका शहनाज की आवाज पर झूमे लोग, देखें वीडियो

गायिका शहनाज अख्तर के भजनों की धुन पर लोग देर रात तक झूमते - नाचते नजर आए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jun 2023, 9:00 PM IST

News

कांग्रेस के धार्मिक मंच पर दिखे भाजपाई : भजन गायिका शहनाज की आवाज पर झूमे लोग, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी दावेदारी मजबूत करने लिए प्रदेश में सक्रीय राजनीतिक दलों के नेता जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जनता को लुभाने और आकर्षित करने लिए कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ अलग नजारा सूबे के रतलाम शहर में देखने को मिला। यहां कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुराम राठौर ने बीती शाम एक भजन संध्या का आयोजन कराया।

खास बात ये है कि, इस भजन संध्या आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर को बुलाया गया। गायिका शहनाज अख्तर के भजनों की धुन पर लोग देर रात तक झूमते - नाचते नजर आए। इस भजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग धानमंडी चौराहै पर शामिल हुए। जिस दौरान शहनाज अख्तर भजन गायन कर रही थी, तब आयोजन में शामिल भीड़ जय श्रीराम और जय महाकाल के जयकारे लगा रही थी। भजन के बाद भाजपा के महापौर और पूर्व महापौर ने शहनाज अख्तर का सम्मान भी किया।

यह भी पढ़ें- लाखों किसानों के लिए राहत की खबर : फसल बीमा राशि पर आया अपडेट, खाते में आएगी रकम


विदानसभा में दावेदारी की तैयारी

आपको बता दें कि, भजन आयोजनकर्ता कांग्रेस नेता प्रभु राठौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। ये रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। जानकारों का मानना है कि, वो इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी के प्रयास भी कर रहे हैं।

कांग्रेस के धार्मिक मंच पर भाजपा का जमावड़ा

इस कार्यक्रम में एक बात चर्चा का विषय रही, वो ये है कि भजन संध्या का आयोजन तो कांग्रेस की तरफ से कराया गया था, लेकिन इसमें बीजेपी नेता भी बढ़ - चढ़कर शामिल हुए। इसमें भाजपा के मेयर प्रह्लाद पटेल समेत कई भाजपा नेता शामिल रहे।


रात 1 बजे तक चली भजन संध्या

शुरुआत में गणेश वंदना के बाद गायिका शहनाज अख्तर ने बाबा महाकाल के भजनों के साथ म्हारे अंगना पधारो महारानी, मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है...,छुम छुम छनन बाजे मैया पाओ पैजनिया…ये भगवा रंग …आदि भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर ऐसा समा बांधा की मौजूद हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवा झूम उठे। रात 1 बजे तक चली भजन संध्या ने पूरा माहौल धर्ममय कर दिया। गायिका शहनाज अख्तर ने भजनों के दौरान सनातन धर्म की जय का उद्गोष भी कराते हुए आयोजक प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार को धन्यवाद दिया कि आज में इनकी वजह से आप सब के बीच मे हूं। गायिका शहनाज अख्तर के साथ सिंगर मोहित यादव, ये भगवा रंग गाने के म्यूजिक डायरेक्टर प्रतीक श्रीवास्तव और उनकी टीम ने प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी : हजारों में बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट पर मिलेंगी मोटी रकम


उज्जैन महाकाल लोक की यात्रा कराएंगे निशुल्क

भजन संध्या के दौरान जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने घोषणा की आगामी सावन माह के प्रत्येक सावन सोमवार को उनके परिवार की तरफ से उज्जैन में बाबा महाकाल एवं महाकाल लोक के दर्शन शहरवासियों को निशुल्क कराएं जाएंगे। श्रद्धालुओं को उज्जैन ले जाने और वापस लाने से लेकर भोजन की व्यवस्था उनकी तरफ से रहेगी। जो भी श्रद्धालु जाना चाहेगा उन्हें अपना पूर्व पंजीयन कराना होगा। पंजीयन शास्त्री नगर फोरलेन मुख्य मार्ग स्थित प्रकाश प्रभु राठौड़ के कार्यालय पर श्रद्धालुजन करा सकेंगे।