23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी : हजारों में बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट पर मिलेंगी मोटी रकम

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13 हजार किया जाएगा और भी कई सौगातें दीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jun 2023, 6:12 PM IST

News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी : हजारों में बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट पर मिलेंगी मोटी रकम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सूबे की राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी। यहां मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13 हजार किया जाएगा। यही नहीं, 'लाड़ली बहना' को एक हजार रूपए की राशि अलग से दी जाएगी। इन्हीं के साथ मिनी आंगनबाड़ी में कार्यकर्ताओं को मानदेय के रूप में 6500 रपए दिए जाएंगे।

सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर एक मुश्त सवा लाख रुपए और सहायिका को एक लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। आंगनवाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाएगा। यही नहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा भी कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बाइक से जा रहे परिवार को छूकर गुजर गई मौत, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो


कांग्रेस पर कसा तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे ये भी कहा कि, जब मैं सीएम बना, उस समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय सिर्फ 500 रुपए था। इस मानदेय को 2008-09 में हमने बढ़ाकर 1500 रुपए किये। इसके बाद 2013-14 में इसे और बढ़ाते चले गए। 2018 में हमने फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया। ये काम भाजपा सरकार की ओर से किया गया, कांग्रेस ने कभी नहीं किया। कमलनाथ ने एक पाप जरूर किया। हमने जो 10 हजार रुपए बढ़ाए थे, उसी में से 1500 रुपए उन्होंने मार दिए। पैसे काट लिए। ये अन्याय था।

यह भी पढ़ें- यहां माता-पिता ने कर दिया जिंदा बेटी का पिंडदान, चौंका देगी वजह


सीएम शिवराज की बड़ी बातें

- रिटायर होने पर कार्यकर्ताओं को सवा लाख रुपए एक मुश्त दिया जाएगा।
- आंगनबाड़ी सहायिका को एक लाख रुपए दिया जाएगा।
- सहायिका के पद बढ़ाने का आरक्षण बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाएगा।
- कार्यकर्ता और सहायिका का पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारियों की तरह अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
- छुट्टी और अन्य सेवा देने का भी काम किया जाएगा।