23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां माता-पिता ने कर दिया जिंदा बेटी का पिंडदान, चौंका देगी वजह

माता-पिता द्वारा उनकी जिंदा बेटी का पिंडदान करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jun 2023, 2:14 PM IST

News

यहां माता-पिता ने कर दिया जिंदा बेटी का पिंडदान, चौंका देगी वजह

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में माता-पिता द्वारा उनकी जिंदा बेटी का पिंडदान करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसके पीछे वजह ये है कि, बेटी ने पिछले दिनों धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया था। इस बात की जानकारी जैसे ही धर्म बदलकर निकाह करने वाली लड़की अनामिका दुबे के घर वालों को लगी तो उन्होंने आज उसका पिंडदान कर दिया। रविवार 11 जून 2023 को किए गए अनामिका के पिंडदान के लिए उसके परिवार के लोगों ने बाकायदा निमंत्रण भी छपावए हैं।

आपको बता दें कि, अनामिका दुबे नामक लड़की ने धर्म परिवर्तन करके अपना नाम उजमा फातिमा रख लिया। यही नहीं, मोहम्मद अयाज नाम के युवक के साथ निकाह तो किया ही, कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी भी की। लड़की ने ये सब अपने परिवार से छिपकर किया। लेकिन, जैसे ही उन्हें इस संबंध में खबर लगी तो वो नाराज हो गए और लड़की की तेहरवीं का निमंत्रण छपवाकर जबलपुर में ग्वारीघाट पर परिवार ने आज उसका पिंडदान कर दिया।

यह भी पढ़ें- गंदी हरकत का VIDEO : हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच रहा था सुपरवाइजर, धक्का देकर भागी नाबालिग


कार्ड पर नाम छपवाया अनामिका दुबे उर्फ उजमा फातिमा

दरअसल, अनामिका दुबे ने शादी के कार्ड पर अपना नाम अनामिका दुबे और उजमा फातिमा छपवाकर मुस्लिम युवक मोहम्मद अयाज से निकाह किया है। 7 जून को अजाय के घर वालों ने उसका दावत ए वलीमा भी किया है। बेटी के इस तरह धर्म बदलकर निकाह किए जाने से नाराज उसके परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर शादी रुकवाने का प्रयास किया था।


निकाह रुकवाने लगाई थी गुहार

आपको बता दें कि, जबलपुर में कुछ दिन पहले ही इस विवादित शादी का कार्ड वायरल जमकर वायरल हुआ था। वायरल होते हुए ही बेटी का निमंत्रण पत्र उसके घर वालों के सामने भी पहुंच गया। इसके बाद लड़की के परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे हिंदू संगठनों ने निकाह रुकवाने की अपील की थी। हालांकि, लड़का और लड़की पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे और लड़की का पक्ष जानने के बाद पुलिस भी सख्त कार्रवाई नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें- महाकाल के दरबार में भक्त की पिटाई, सुरक्षाकर्मी घसीटते हुए ले गए थाने, देखें वीडियो


पीड़ित परिजन ने लगाए रजिस्ट्रार पर गंभीर आरोप

शादी कार्ड वायरल होने पर अनामिका के माता-पिता ने मैरिज रजिस्ट्रार पर भी आरोप लगाए थे। साथ ही हिंदू संगठनों के साथ परिजन शिकायत लेकर पहुंचे थे। हालांकि, इन सब के बावजूद जब उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो आखिरकार रविवार को उन्होंने अपनी बेटी का पिंडदान कर दिया।