इंदौर

नाबालिग निगल गई ऑल पिन, डॉक्टरों ने कर दिया चमत्कार! देखें वीडियो…

pin stuck in stomach removed: इंदौर में सिर्फ 17 साल की लड़की ने गलती से सिम पिन निगल ली। निजी अस्पतालों ने ऑपरेशन बताया, लेकिन इंदौर के सरकारी डॉक्टरों ने बिना चीरे 15 मिनट में निकाला।

less than 1 minute read
Jun 05, 2025
इंदौर के सरकारी डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन लड़की के पेट से निकली पिन (सोर्स: पत्रिका फाइल फोटो)

pin stuck in stomach removed: एमपी के इंदौर में स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बगैर ऑपरेशन के 17 वर्षीय बालिका के पेट में फंसी पिन को निकाला गया। पांच डॉक्टरों की टीम ने महज 15 मिनट में एंडोस्कोपिक बास्केट से इस पिन को निकाल लिया। आहार नली के रास्ते से ही पिन को वापस निकाल लिया गया।

मोबाइल से सिम निकालते समय मुह में दबाई पिन

बालिका ने मोबाइल सिम निकालते समय उसे मुंह में दबा लिया। लापरवाही से वह पिन को निगल गई। कुछ समय बाद ही उसे पेट दर्द और उल्टी होने लगी। जब घरवालों को उसकी जानकारी लगी तब वह बालिका को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में एक्स-रे जांच करने पर पिन पेट के अंदर फांसी हुई नजर आई। जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन की बाद भी कही गई। लगभग एक सप्ताह के इलाज और परेशानी झेलने के बाद वह एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी आसपाल पहुंचे। जहां पर बालिका की एंडोस्कोपी जांच की गई। तब पता चला कि यह पेट में और अंदर तक जा चुकी थी।

एंडोस्कोपिक बास्केट द्वारा निकाली गई पिन

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अमित अग्रवाल ने बताया एंडोस्कोपिक बास्केट के माध्यम से इसे निकाला गया। आमतौर पर इस बास्केट से पेट से स्टोन निकाले जाते हैं लेकिन इस केस में पेट में फंसे पिन को निकाला गया। इसे इतनी सावधानी से निकाला की पिन किसी और जगह पर घाव या नुकसान ना पहुंचाएं। 15 से 20 मिनट में यह सारी प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान अधीक्षक डॉ. सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में डॉ. हिमानी, डॉ. रोहन, डॉ. दीप्ति सक्सेना, डॉ. इशिता व स्टाफ शामिल रहा।

Updated on:
05 Jun 2025 03:45 pm
Published on:
05 Jun 2025 03:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर