4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों की चोरी में संदेही नौकारानी से सच उगलवा रही पुलिस

भंवरकुआ थाना क्षेत्र का मामला, फिर चोरी न हो इसलिए करवाएेंगे सत्यापन  

2 min read
Google source verification
crime news

लाखों की चोरी में संदेही नौकारानी से सच उगलवा रही पुलिस

हाल ही में भंवरकुआ थाना क्षेत्र में दो घर में हुई लाखों की चोरी में संदेही नौकरानी पर केस दर्ज हो चुके है। मामले की जांच कर रही पुलिस नौकरानी से सच उगलवाने में जुटी है। इसके बाद भी पुलिस कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। शहर में इन तरह की चोरियां न हो इसके लिए पुलिस अब घर में काम करने वाले नौकरों का सत्यापन करवाएेगी। वहीं मकान मालिक को जागरूक भी करेगी।

भंवरकुआं थाना क्षेत्र के शिवमोती नगर और विष्णुपुरी स्थित मकान में परिजनों की मौजूदगी में हुई लाखों की चोरी में पुलिस संदेही नौक रानियों से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस आरोपी नौकरानी से पूछताछ कर चुके है। लेकिन अब तक चोरी गए माल की जानकारी नहीं मिल पाई। टीआई संजय शुक्ला का कहना है की दोनों मामले में बारीकी से जांच कराने के लिए महिला एसआइ की मदद ले रहे है। वहीं डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र का कहना है की इन तरह की चोरियों को रोकने के लिए घर में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन करवाएे जाएेंगे। जो लोग अपने घरों में कर्मचारी रखते है उन्हें एेसी घटनाओं से बचने के लिए जागरूक होने की जरूरत है।

इन दो मामले में जांच जारी

केस १ - भंवरकुआं थाना क्षेत्र के शिवमोती नगर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी फरियादी नितिन कुमार पिता चेतन्य सुरेका निवासी एफ ए शिवमोती नगर की शिकायत पर संदेही आरोपी कजरीबाई और सेवंतीबाई के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज करवा चुके है। वे १९ जुलाई को पत्नी के साथ जरूरी काम से अहमदाबाद गए थे। २१ जुलाई को घर लौटे तो पता चला अलमारी से तीन लाख केस व ज्वेलरी गायब थी। उनकी अनुपस्थिति में माता-पिता व बेटी घर पर थी। रोजाना १० बजे घर पर कजरीबाई झाडृ, पोछा और खाना बनाने आती। इसके बाद शाम करीब ४ बजे सेवंतीबाई काम पर आती। उन्होंने पुलिस को बताया था कि यदि कोई बदमाश घर में चोरी करता तो कोई दरवाजा या कोई वस्तु क्षतिग्रस्त मिलती लेकिन एेसा कुछ नहीं मिला।

केस-२
घर में १० लाख की चोरी हो जाने पर फरियादी मनीत ३० पिता त्रिलोचन सिंह टूटेजा निवासी विष्णुपुरी एक्सटेंशन ने संदेही नौकरानी आरोपी लक्ष्मीबाई बामने और उनकी बेटी दोनों निवासी अमर पैलेस कॉलोनी पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने जानकारी दी थी की वे १६ जुलाई को वे पत्नी रश्मित कौर के साथ शादी में गए थे। उनकी पत्नी ने तीन गोल्ड सेट, गोल्ड चेन, कान के जोड़, २ डायमंड रिंग, २ गोल्ड रिंग, ४ कान के जोड़, मंगलसूत्र अलमारी में रखी थी। २७ जुलाई को उनकी पत्नी ने देखा तो ज्वेलरी अलमारी से गायब थी।