7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका की हाई-फाई डिमांड पूरी करने में फंस गया प्रेमी, कर डाली ऐसी वारदात

ऑनलाइन पैमेंट के झूठे मैसेज दिखाकर लगाई लाखों की चपत किसी से सोने की चेन तो किसी से कड़े व अन्य जेवरात खरीदे खाते में रुपए नहीं आने पर खुली पोल

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Oct 28, 2019

प्रेमिका की हाई-फाई डिमांड पूरी करने में फंस गया प्रेमी, कर डाली ऐसी वारदात

प्रेमिका की हाई-फाई डिमांड पूरी करने में फंस गया प्रेमी, कर डाली ऐसी वारदात

इंदौर. प्रेमिका की हाई-फाई डिमांड पूरी करने के चक्कर में इंवेट कंपनी के कर्मचारी ने सराफा व्यापारियों से ऑनलाइन लाखों की धोखाधड़ी की। घटना के सामने आने के बाद आरोपी को पकड़ा है। आरोपी से लाखों का माल बरामद किया गया है।

must read : थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए इंदौर में बनेगा ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर, ये हैं बीमारी के लक्षण

सराफा टीआइ आरएनएस भदौरिया ने बताया, सराफा व्यापारी फरियादी वीरेंद्र सोनी और अभिषेक कोठारी की शिकायत पर आरोपी नवीन (25) पिता रामचंदानी निवासी एलआइजी कॉलोनी के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया। विनायक ज्वेलर्स के संचालक वीरेंद्र ने बताया, आरोपी ने उनकी दुकान से 72 हजार रुपए की सोने की चेन खरीदी और ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही। खाते में रुपए ट्रांसफर होने का फर्जी मैसेज दिखा दिया। आरोपी के जाने के बाद उन्हें पता चला, उनके खाते में कोई रुपए ट्रांसफर नहीं किए। इसी तरह की वारदात कोठारी ज्वेलर्स के अभिषेक के साथ हुई। उन्होंने थाने पहुंचकर बताया, आरोपी ने उनकी दुकान से 1 लाख 32 हजार 755 रुपए में सोने का कड़ा, सोने की चेन, चांदी की पायजेब खरीदी। उसने भी ऑनलाइन पैमेंट करने का झूठा मैसेज दिखा दिया।

must read : नवजात को थैले में रखा और बारिश में सडक़ किनारे फेंक गई मां, जोर-जोर से रोने लगा तो...

आरोपी ने कबूला जुर्म

टीआइ ने बताया, आरोपी को कॉल ट्रेस कर पकड़ा है। उससे पूछताछ में व्यापारियों से धोखाधड़ी करना कबूला। उसने बताया, वह एक महिला मित्र के साथ लिवइन में रहता था। उसकी हाई-फाई डिमांड पूरी करने के चक्कर में उसने व्यापारियों को ठगा। आरोपी ने बताया, उज्जैन में भी वह ठगी का प्रयास कर चुका है, लेकिन सफल नहीं हो सका।