23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंजरों पर ‘प्रहार’

देवास-शाजापुर पुलिस ने देर रात बदमाशों पर कसा शिकंजा४00 पुलिसकर्मियों ने 16 डेरों पर दी दबिशदो करोड़ से अधिक का सामान बरामदएक दर्जन से अधिक बदमाश धराए

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Anil Phanse

Jun 01, 2022

कंजरों पर ‘प्रहार’

कंजरों पर ‘प्रहार’

देवास । देवास पुलिस ने कल देर रात ऑपरेशन प्रहार एक्टिव किया और जिले के करीब 16 कंजर डेरों पर एक साथ रात 2 बजे दबिश दी। 400 से अधिक अधिकारियों और जवानों की दो दर्जन से अधिक टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया।

दो करोड़ से अधिक कीमती चोरी का सामान बरामद हुआ है। इस अभियान में एक दर्जन से अधिक फरारी बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरों से पहले निगरानी की गई, उसके बाद धावा बोला गया। पुलिस कर्मियों के पास भी कैमरे थे, जिनका उपयोग अभियान के दौरान किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में 100 से ज्यादा दो पहिया वाहन, एक दर्जन चार पहिया वाहन, देसी कट्टे, ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप सहित अनेकों वाहनों के कलपुर्जे मिले।
एक दर्जन चोरी किये गए मवेशी के साथ पानी की मोटर्स, ट्रक कटिंग का सामान, दर्जनों एसी, फ्रिज, मोबाइल फोन, कपड़े, जूतों, दवाइयों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के दर्जनों कार्टन्स बरामद किये गए। अभियान पीपलरावां, टोंकखुर्द, टोंककला, नेवरी, भौरासा सहित अन्य क्षेत्रों में चलाया गया।

शाजापुर में भी कार्रवाई
जिला पुलिस शाजापुर ने रात 3.00 बजे कंजर डेरा रुलकी, माधवपुर, देवड़ा और मखावत में की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान डेरों की घेराबंदी की गई और मकानों की व आसपास के जंगल में सर्चिंग की गई। कार्यवाही के दौरान कंजरों द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई चोरियों से संबंधित व अन्य अपराधों में सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 80 हजार रुपये होगी, जब्त की गई। कार्यवाही के दौरान 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ५१ दो पहिया वाहन, १० पानी की मोटर, ११५ शराब की पेटी, वाशिंग मशीन आदि सामग्री बरामद की गई।