31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, जबरन गर्भवात भी करवाया

एक पुलिसकर्मी ने शादी के नाम पर एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर बाद में उसे इनकार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Narendra Hazare

•

Updated: 12 Jan 2017, 3:30 PM IST

rap

rap


इंदौर। एक पुलिसकर्मी ने शादी के नाम पर एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर बाद में उसे इनकार कर दिया। इनके संबंधों में जब युवती गर्भवती हुई तो पुलिसकर्मी ने उसे गर्भपात करवाया। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


महिला थाना पुलिस के अनुसार एमआईजी इलाके में रहने वाली एक युवती को डीआरपी लाइन में पदस्थ जिला पुलिस बल के आरक्षक राहुल विमल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। युवती ने पुलिस को बताया कि राहुल उसके गांव में रहने वाला है। इसी वजह से उनके बीच मामूली जान-पहचान थी। मई 2016 को राहुल उसके घर मिलने आया और साथ घुमाने ले गया। जव वापस लौटने लगे तो उसने एक दुकान पर रुककर उसे गन्ने का जूस पिलाया। युवती ने बताया कि उसने गन्ने के जूस में नशीला पदार्थ मिलाया था। उसी शाम राहुल ने बेसुध हुई युवती के साथ उसी के घर में दुष्कर्म किया।

police

शादी के नाम पर जारी रखा शोषण

पुलिस ने बताया कि युवती उसी समय पुलिस में शिकायत करना चाहती थी, लेकिन युवक ने उसे शादी का बोलकर रोक लिया। उसके बाद राहुल ने काई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती प्रेग्नेंट हो गई तो राहुल ने उसका गर्भपात करवाया। युवती जब लगातार ही शादी करने की मांग करती रही तो पहले आरोपित टालता रहा, बाद में 23 नवंबर को जब राहुल ने शादी की बात की से साफ इनकार कर दिया।


युवक ने यह धमकी भी दी कि अगर वो कहीं पर शिकायत करेगी तो वह उसे जान से मार देगा। जब कोई और रास्ता नहीं बचा तब युवती ने महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपिक के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है।