16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराए के भवन में पुलिस थाने

शहर में नए बने 4 थानों में से 3 के पास नहीं है जगह

less than 1 minute read
Google source verification

image

Subhash Sharma

Feb 07, 2016

इंदौर . पुलिस विभाग ने शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ जुटाए बगैर ही नए थानों का संचालन शुरू कर दिया है। यही वजह है कि नए थाने या तो पंचायत भवन में लगाए जा रहे हैं या फिर किराए के भवन में। स्टाफ भी नाममात्र का है, शिकायतें आ रही हैं, लेकिन हल करने वाला कोई नहीं। इंदौर के बढ़ते दायरे के मद्देनजर पुलिस विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए तेजाजी नगर, कनाडिय़ा थाना के अलावा व्दारकापूरी और राऊ में नवीन थाने प्रस्तावित किए। इन्हें शुरू भी कर दिया।


द्वारकापुरी थाना
पंचायत भवन में थाना
प्रभारी : राजीव त्रिपाठी
इतना है स्टाफ
निरीक्षक : एक भी नहीं
उप निरीक्षक : 4
सहायक उप निरीक्षक : 5
प्रधान आरक्षक : 10
आरक्षक : 31


राऊ थाना
किराए के मकान में थाना
प्रभारी : विजय सिसौदिया
इतना है स्टाफ
निरीक्षक : 1
उप निरीक्षक : 1
सहायक उप निरीक्षक : 3
प्रधान आरक्षक : 9
आरक्षक : 13


फिलहाल थानों का काम जारी है। धीरे-धीरे सभी व्यवस्थाएं लागू कर दी जाएगी और स्टाफ की भर्ती भी हम लगातार कर रहे हैं।
संतोष सिंह, डीआईजी

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग