
देपालपुर में लगे नारे, मनोज हटाओ भाजपा बचाओ, पुतला भी फूंका
इंदौर। भाजपा की दूसरी सूची में देपालपुर प्रत्याशी पूर्व विधायक मनोज पटेल का नाम घोषित हुआ। पटेल का नाम आते ही देपालपुर में विरोध भी शुरू हो गया। विरोध में कार्यकर्ता सडक़ पर ही नहीं उतरे, बल्कि पुतला भी फूंक दिया। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने मनोज हटाओ भाजपा बचाओ का नारा भी दिया।
कार्यकर्ता शुरू से ही स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे थे, लेकिन मनोज का नाम उम्मीदवार के रूप में घोषित होने के बाद उनका सब्र का बांध टूट गया और सडक़ पर प्रदर्शन करने उतर आए। देपालपुर के साथ ही महू, विधानसभा चार, विधानसभा पांच में भी विरोध के स्वर उठते रहे हैं। महू और देपालपुर में स्थानीय उम्मीदवार की मांग उठ रही है। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर तक लगाए थे। बावजूद इन सबके दिल्ली दरबार से हाल ही में प्रदेश में उम्मीदवारों की जारी दूसरी सूची में देपालपुर से मनोज का नाम आने पर जमकर विरोध शुरू हो गया है। कल मनोज के विरोध में सैकड़ों युवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता देपालपुर व हातोद में सडक़ों पर उतर आए। दोपहर से देर शाम तक जारी विरोध के दौरान कार्यकर्ता हाथों में मनोज हटाओ-बीजेपी बचाओ और पट्ठेबाजी नहीं चलेगी जैसे पोस्टर भी थे। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पटेल के टिकट का खुला विरोध किया। कार्यकर्ताओं में इतना आक्रोश था कि उन्होंने बीच सडक़ पर पटेल का पुतला फूंक दिया। कार्यकर्ता उन्हें बाहरी उम्मीदवार के मुद्दे पर भी घेर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देपालपुर-हातोद में मनोज के खिलाफ
जुलूस निकाला।
देपालपुर की राजनीतिक में चल रही उठापटक
देपालपुर विधानसभा में लंबे समय से मनोज का कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। यहां पर दावेदारों की सूची भी बहुत लंबी है। यहां से टिकट की दौड़ में स्थानीय उम्मीदवार भी लगे हुए थे। इस सीट पर टिकट पाने वालों के बीच लंबे समय से संघर्ष भी चल रहा था। पोस्टर वार भी चल चुका था। कार्यकर्ताओं के बीच कई मौकों पर झड़प भी हो चुकी। मामले थाने तक भी पहुंच चुके।
होगा त्रिकोणीय मुकाबला
इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावनाएं जताई जा रही है। मनोज के टिकट मिलने के विरोध में कुछ स्थानीय उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लडऩे की भी ताल ठोक चुके हैं। यदि ऐसा हुआ तो इस सीट पर त्रिकोणी यमुकाबला होगा। कांग्रेस से वर्तमान विधायक विशाल पटेल को टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Published on:
28 Sept 2023 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
